नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महामहिम राष्ट्रपति का सिग्रामपुर आगमन 7 मार्च को कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियो को दिया जा रहा है अंतिम रूप। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

महामहिम राष्ट्रपति का सिग्रामपुर आगमन 7 मार्च को कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियो को दिया जा रहा है अंतिम रूप। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महामहिम राष्ट्रपति का सिग्रामपुर आगमन 7 मार्च को

कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियो को दिया जा रहा है अंतिम रूप

सिंगौरगढ़ किले के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन एवं जनजाति सम्मेलन में सम्मिलित होंगे महामहिम

 

जबेरा- गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती की कर्मस्थली सिग्रामपुर में 7 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति आ रहे हैं। यहां वीरांगना रानी दुर्गावती के सिंगौरगढ़ किले के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन एवं जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को देखकर प्रशासनिक स्तर पर सिग्रामपुर के हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को युध्दस्तर अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल एवं मंच का निर्माण कार्य किया गया है।

वहीं तिलगुवा तिराहे पर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रतिमा स्थल एवं पार्क की साजसज्जा कर सुसज्जित किया जा रहा है। पार्क में ग्रेनाइट पत्थर एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वही विशाल कार्यक्रम को देखते हुए वाहन पार्क स्थल मैदान का समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।वही कार्यक्रम स्थल से दूर ग्राम जलहरी के पास करीब छह हेलीपैड कार्य किया जा रहा है। वही जलहरी से सिग्रामपुर की बीच करीब 26 किलोमीटर दूरी का दमोह जबलपुर सागर हाईवे का सड़क मार्ग का

डामलीकरण रातों-रात किया जा रहा है। वही कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने जिला प्रशासन द्वारा दमोह जिले सहित आस समीपस्थ जिलों का पुलिस बल बुलाया जा रहा है पुलिस बल का ठहराव जबेरा, सिग्रामपुर एवं नोहटा में किया जा रहा है।वही दमोह से जबलपुर सड़क मार्ग से आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तन का खाका भी तैयार किया जा रहा है। वही दमोह और जबलपुर जिले की सीमा पर गुबरा चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच का कार्य लगातार पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का प्रतिदिन जायजा एव निरीक्षण कलेक्टर,कमिश्नर एव आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। वहीं गुरुवार को विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, कमिश्नर सागर, कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सिग्रामपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।वही कार्यक्रम 7 मार्च के पूर्व तैयारियों का ट्रायल भी होगा। वही इस जनजातीय सम्मेलन में दमोह जिले के अलावा समीपस्थ कई जिलों से लोगो के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वही अभी तक दिल्ली से महामहिम राष्ट्रपति जी का प्रस्तावित मिनिट 2 मिनट कार्यक्रम नही आया है।

जबेरा से मयंक जैन की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed