नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने दमोह आई जबलपुर की छात्रा लापता! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हाकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने दमोह आई जबलपुर की छात्रा लापता! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हाकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने दमोह आई जबलपुर की छात्रा लापता

दमोह: दमोह जिले में आयोजित राज्य स्तरीय हाकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आई जबलपुर की छात्रा अचानक गायब हो गई, छात्रा के अचानक लापता होने से हड़कम्प मच गया, जिसकी तलाश आयोजकों द्वारा की जा रही है, वहीं इस बात की सूचना दमोह के थाना में भी की गई है. छात्रा के लापता होने से अब उनके परिजन भी परेशान है, वे भी बेटी का अपने स्तर पर पता लगा रहे है.

बताया गया है कि दमोह में 28 फरवरी से राज्य स्तरीय महिला हाकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जबलपुर से करीब 16 छात्राओं का दल दमोह गया था, जहां पर सोमवार को दिन में आयोजित हुए मैच में हिस्सा लेने के बाद जबलपुर की छात्राओं में एक छात्रा पूनम (परिवर्तित नाम) अचानक गायब हो गई. पहले तो यही समझा गया कि पूनम किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए गई होगी, लेकिन देर शाम होने के बाद भी जब पूनम नहीं लौटी तो आयोजक चितिंत हो गए, जिन्होने अपने स्तर पर पूनम की तलाश शुरु कर दी लेकिन पूनम का कहीं पता नहीं चल सका.

देखते ही देखते छात्राओं में हड़कम्प मच गया, सभी एक दूसरे से पूनम के संबंध में पूछताछ करती रही. पूनम के लापता होने से परेशान साथी छात्राओं दमोह के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसपर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है, वहीं जबलपुर में भी पूनम के लापता होने से परिजन भी परेशान हो गए.

जिला संवाददाता अभिषेक जैन

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now