नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिस्ट्रीशीटर और ग्राम वासियों में हुए विवाद में दो युवकों की मौत !मौत के बाद पुलिस ने किया खुलासा! मरने वाला एक व्यक्ति था हिस्ट्रीशीटर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हिस्ट्रीशीटर और ग्राम वासियों में हुए विवाद में दो युवकों की मौत !मौत के बाद पुलिस ने किया खुलासा! मरने वाला एक व्यक्ति था हिस्ट्रीशीटर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिस्ट्रीशीटर और ग्राम वासियों में हुए विवाद में दो युवकों की मौत !मौत के बाद पुलिस ने किया खुलासा! मरने वाला एक व्यक्ति था हिस्ट्रीशीटर!

दमोह जिले के ग्राम नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनवार चौकी खेर माता मंदिर के पास हुए गोलीकांड में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नोहटा सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात्रि करीब 10:00 बजे की है. विधायक जन्मदिन पार्टी होने के बाद तात्कालिक गाली-गलौज (शराब खोरी) का विवाद होने पर गोली चलने की बात सामने आई हैं. जिससे विधायक प्रतिनिधि अरविंद पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश गुड्डा जैन उम्र करीब 30 वर्ष निवासी वनवार जो कि एक हिस्ट्रीशीटर था जिसकी जिला बदर की कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट के यहां विचाराधीन कार्रवाई के लिए निलंबित थी!

तब यह प्रश्न खड़ा होता है कि इतने बड़े आदतन अपराधी जिसके ऊपर जिला बदर की कार्यवाही विचाराधीन थी वह व्यक्ति मरने से पहले तक विधायक प्रतिनिधि कैसे बना रहा नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने ने इस बात की जानकारी वहां के विधायक को क्यों नहीं दी और वह व्यक्ति विधायक प्रतिनिधि बनकर गांव में अपनी धौस और गुंडागर्दी करता रहा अब पुलिस उसकी मौत के बाद यह सभी खुलासे कर कर क्या सिद्ध करना चाहती है!

दूसरे पक्ष मैं मोनू उर्फ जोगेंद्र पिता गोविंद सिंह राजपूत उम्र करीब 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों शव को जिला अस्पताल में शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है. मौके पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत व पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद है

. पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान को जानकारी लगने पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं. अभी तक यह पता नहीं लग पा रहा है कि किस ने गोली चलाई है और कितने आरोपी हैं? एफ आई आर होने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed