बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, लापरवाही ना बरतें।
COVID-19: ‘गांवों तक पहुंचा कोरोना, तो महामारी रोकना मुश्किल; दवाई भी कड़ाई भी नया मंत्र’, CMs के साथ बैठक में बोले मोदी*।
कोरोना का कहर* पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 29 हजार नए मामले आए, संक्रमण से मौतों की संख्या में भी हुआ इजाफा।
हमने बेंगलुरु में 3 कोरोना केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है। राज्य में हर दिन लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगीः *पीएम के साथ बैठक में कर्नाटक सरकार।

दमोह जिले में आचार संहिता लागू होते ही रात्रि में ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित शस्त्र धारको से शस्त्र जमा करने अपील! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
असम में बोले सीएम योगी* राम के बिना नहीं चलेगा भारत, घुसपैठियों को मोदी देंगे दंड।
योगी आदित्यनाथ ने असम में कहा- असम विकास में पिछड़ा है इसके पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। यह नया भारत है जहां सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती।
योगी आदित्यनाथ के बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार- बोलीं- राम से बहुत बड़ी हैं दुर्गा।
ममता बनर्जी बोलीं- जिंदगी में कई बार पीटा गया मुझे, पहले सीपीएम वाले पीटते थे अब बीजेपी ने शुरू किया।

बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। उनका शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला है। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप गांधी का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है।
राशन कार्ड और आधार कार्ड को रद्द किए जाने की वजह से भुखमरी से हुई मौतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। वकील ने कोर्ट को बताया कि 3 करोड़ से अधिक राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं।
आधार कार्ड से लिंक नहीं होने की वजह से 3 करोड़ राशन कार्ड को रद्द करने के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने काफी गंभीरता से लिया है।
हरिद्वार कुंभ मेला से लौटने पर भी दिल्लीवालों को कराना होगा कोरोना टेस्ट, डीडीएमए ने जारी की एडवाइजरी।
दिल्ली में एलजी की शक्तियां बढ़ाने वाले GNCTD बिल के खिलाफ कांग्रेस भी मैदान में उतरी, जंतर-मंतर पर दिया धरना।
हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर संपत्ति कर खत्म।
राजस्थान* फोन टैपिंग मुद्दे पर विधानसभा में फिर हंगामा, कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित।

एंटीलिया केस* वाझे की गिरफ्तारी ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल, CM ठाकरे से मिले पुलिस कमिश्नर।
पंजाब में कोरोना* अमृतसर सरकारी मेडिकल कॉलेज के 20 विद्यार्थी संक्रमित, पिकनिक मनाने गए थे जयपुर।

विधायक राम बाई के पति गोविंद सिंह की बड़ी मुश्किले। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन !

पथरिया विधायक राम बाई के पति गोविंद सिंह कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार चल रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी का गठन कर लगभग 15 टीमें बनाकर गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें तेज की गई आज दोपहर मैं दमोह पुलिस पूरे दलबल के साथ जेसीबी लेकर पहुंची पथरिया विधायक राम बाई पति गोविंद सिंह के दमोह जिला निवास सागर नाका यहां पर दमोह सीएसपी टी आई तहसीलदार पटवारी के साथ पहुंचकर घर की खाना तलाशी ली गई साथ ही संपत्ति के दस्तावेज खंगालते हुए घर के सामने बने मैरिज गार्डन की दीवार को अतिक्रमण बताते हुए जिला प्रशासन ने धराशाई कर दिया! इस कार्रवाई के बाद विधायक राम बाई ने इस कार्यवाही को पुलिस का अत्याचार बताया और साथ ही पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या तक की बात कही! रामबाई के पति गोविंद सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा जगह जगह छापामार कार्यवाही की जा रही है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






