नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब चुनाव में जनता को मिलेगा चप्पल चलाने का भी मौका क्योंकि एक प्रत्याशी द्वारा जानबूझकर चप्पल निशान लिया गया! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

अब चुनाव में जनता को मिलेगा चप्पल चलाने का भी मौका क्योंकि एक प्रत्याशी द्वारा जानबूझकर चप्पल निशान लिया गया!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अब चुनाव में जनता को मिलेगा चप्पल चलाने का भी मौका क्योंकि एक प्रत्याशी द्वारा जानबूझकर चप्पल निशान लिया गया!

दमोह विधानसभा 55 में होने वाले उपचुनाव में ज्यो ज्यो मतदान नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही चुनावी रंग बदलता दिखाई दे रहा है! दमोह विधानसभा 55 के भाजपा के उम्मीदवार के प्रचार को निकले लोगों को कई जगह विरोध झेलना पड़ रहा है!

राहुल सिंह द्वारा कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से ही लोगों में गुस्सा देखा जा रहा था राहुल सिंह के प्रथम दमोह आगमन पर कुछ युवाओं द्वारा उन्हें चप्पल की माला पहनाने का भी प्रयास किया गया था इसी बात को भुनाने के लिए उनके ही रिश्तेदार वैभव सिंह लोधी द्वारा जो कि दमोह से निर्दलीय फॉर्म भर चुके हैं और वह अब निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी के साथ अब मैदान में दिखाई दे रहे हैं वैभव सिंह के द्वारा कल कई मीडिया कर्मियों को बताया गया कि मैं चुनाव आयोग से अपना चुनाव चिन्ह जूता या चप्पल मांगूंगा!

जो आज उन्हें अपने मन मुताबिक चुनाव चिन्ह चप्पल मिल गया है चुनाव चिन्ह चप्पल मिलने के साथ ही वैभव सिंह ने दोनों हाथों में चप्पल लेकर प्रचार भी शुरू कर दिया है अब देखना होगा वैभव सिंह की चप्पल कितनी टिकाऊ साबित होती है क्योंकि उनका कहना है मेरी चप्पल काफी टिकाऊ है और बहुत चलेगी! दमोह विधानसभा 55 से बीएसपी पार्टी के उम्मीदवार का फार्म रिजेक्ट हो जाने से दमोह विधानसभा 55 में बीजेपी और कांग्रेस की टक्कर दिखाई दे रही थी! अब वैभव सिंह के द्वारा चुनाव चिन्ह चप्पल लेकर घूमने से और प्रचार करने से यह चुनाव अब त्रिकोणी संख्या में तब्दील हो सकता है अब देखना होगा कि चप्पल कितनी चलती है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now