नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पहल पर आशियाना समिति ने डेक्सामेथासोन जीवन रक्षक दवाई दी डेक्सामेथासोन सबसे सस्ती और आसानी से मिलने वाली – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पहल पर आशियाना समिति ने डेक्सामेथासोन जीवन रक्षक दवाई दी डेक्सामेथासोन सबसे सस्ती और आसानी से मिलने वाली

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पहल पर आशियाना समिति ने डेक्सामेथासोन जीवन रक्षक दवाई दी

डेक्सामेथासोन सबसे सस्ती और आसानी से मिलने वाली दवा-प्रहलाद सिंह पटेल

दमोह। दमोह में जिस तरहा लगातार कोरोना के मरीज निकलकर सामने आ रहे थे। जैसे ही यह बात दमोह के सांसद और भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल को प्राप्त हुई।कि दमोह जिला चिकित्सालय में बेशकीमती इंजेक्शन जिसके लगने से कोरोना संक्रमित लोगों की जान बच सकती है तो केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भागीरथी प्रयास से जीवन रक्षक दवा आम-जन तक पहुँचाने के लिए वह देर शाम जबलपुर रवाना हुए जहाँ से वह अल सुबह जीवन रक्षक दवा डेक्सामेथासोन लेकर दमोह आये जहाँ पर उन्होंने अपने सहयोगियों के माध्यम से जीवन रक्षक दवा सिविल सर्जन ममता तिमोरी को सौपी गई।

इस दौरान दमोह से सांसद व भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने कहाँ है कि न्यू इंग्लैंड जर्नल आफ मेडिसिन के हाल के शोध का हवाला देते हुए कहा है कि डेक्सामेथासोन सबसे सस्ती और आसानी से मिलने वाली दवा है।

एआरडीएस रोकने में कारगर रहा है डेक्सामेथासोन नान कोविड मरीज जो आईसीयू में भर्ती होते है उनमें डेक्सामेथासोन एआरडीएस रोकने में कारगर रहा है। ऐसा हजारों मरीजों में देखा गया है। इस दवा की सही मात्रा देने से साइटोकाइन स्टार्म रोकने में सफलता मिलती है। यह एंटी इंफ्लामेटरी गुण वाली दवा है। रेमडेसिविर कोरोना संक्रमित मरीजों में देने से कोई खास फायदा नहीं है ऐसे विश्व स्वास्थ्य संगठन सॉलिडेटरी स्टडी में सामने आयी है। कोरोना संक्रमित मरीजों में एआरडीएस की परेशानी होती है जिसमें फेफडे की कार्य शक्ति कम हो जाती है। आक्सीजन स्तर कम होने के साथ डेक्सामेथासोन , प्रेडनिसोन दवा सही मात्रा में देने से काफी हद कर फेफड़े को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डेक्सामेथासोन 8,664 इंजेक्शन की पहली खेप पहुँची है। दमोह के लिए आगे जो भी जीवन रक्षक दवा की जरूरत होगी उसकी पूर्ति की जावेगी। मैने भिलाई मे बात की है आक्सीजन सिलेंडर की कमी नही आयेगी। आक्सीजन सिलेंडर की जो भी जरूरत होगी उसकी भिलाई से पूर्ति होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed