नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपदा को अवसर बनाते भू माफिया, फुटेरा तालाब की नहर पर किया अवैध निर्माण, युवा समाजसेवी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

आपदा को अवसर बनाते भू माफिया, फुटेरा तालाब की नहर पर किया अवैध निर्माण, युवा समाजसेवी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह, कोरोनकाल में जब पूरा देश बीमारी से लड़ रहा है, वही दमोह जिले के भू माफिया इस आपदा को अवसर में बदलकर सरकारी भूमि पर कर रहे कब्जा, एक तरफ प्रशासन कोरोना से दो दो हाथ कर रहा है और दिन रात कोरोना से लड़ने के लिए संघर्षरत है, वही दूसरी ओर दमोह जिले के ऐतिहासिक धरोहर फुटेरा तालाब के ओवर फ्लो डैम से निकलकर जाने वाली नहर पर कुछ भू माफियाओं ने कब्जा का निर्माण करा लिया है, ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री संस्कृति मंत्रालय श्री प्रहलाद पटैल के निर्देशों पर फुटेरा तालाब का सीमांकन और अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की गई थी, कई वर्षों से अतिक्रमण की मार झेल रहे इस ऐतिहासिक धरोहर के तालाब को लंबे संघर्ष के बाद अतिक्रमण मुक्त कराया गया था,

जिसपर दमोह जिले के कई भू माफिया कई वर्षों से अतिक्रमण जमाये बैठे थे, को याचिकाकर्ता नितेश प्यासी के आवेदन पर तहसीलदार श्री मति बबिता राठौर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर पंचनामा और अतिक्रमण कारियों के खिलाफ आदेश जारी किए गए थे, इस पूरी प्रक्रिया में तालाब के आसपास के युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसमे मुख्य रूप से नितेश प्यासी, शिवराम रैकवार, ब्रजेन्द्र तिवारी, गुड्डन रैकवार और अन्य लोगो ने कठिन परिश्रम कर संघर्ष किया फलस्वरूप दमोह जिले का सबसे बड़ा तालाब अतिक्रमण मुक्त हो पाया, पर कोरोनकाल की आपदा में जब प्रशासन इस वैश्विक बीमारी से लड़ने में व्यस्त था तब दमोह जिले के भू माफिया इस तालाब की नहर पर चुपके चुपके कब्जा कर निर्माण कर रहे थे, जब इसकी जानकारी युवाओं को मिली तब एकपत्र के माध्यम से कलेक्टर दमोह को अवगत कराया गया, जिसपर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने आवश्यक आदेश देने का आश्वासन दिया है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now