नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के निर्णय के बाद व्यापारी उतरे सड़कों पर दमोह नगर से लेकर ग्रामों तक में व्यापारियों में रोष दिखाई दिया! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के निर्णय के बाद व्यापारी उतरे सड़कों पर दमोह नगर से लेकर ग्रामों तक में व्यापारियों में रोष दिखाई दिया!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के निर्णय के बाद व्यापारी उतरे सड़कों पर दमोह नगर से लेकर ग्रामों तक में व्यापारियों में रोष दिखाई दिया!

कल दमोह जिले में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय से नाराज दमोह नगर से लेकर गांव-गांव तक के व्यापारियों में रोष दिखाई दिया हटा के व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी देते हुए बताया कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले प्रदेश के कुछ जिलों को ही लॉकडाउन की श्रेणी में रखा था बाकी सभी जिले जिसमें दमोह भी आता है वह खोला जाना था लेकिन आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में मनमाने रूप से लिए गए निर्णय के विरोध में आज हटा के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर हटा एसडीएम के माध्यम से!

कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया व्यापारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हमें दुकान का किराया भी लग रहा है और हमारी दुकान में मदद करने वाले लड़कों की तनख्वाह भी देनी पड़ रही है बिजली का बिल भी भरना पड़ रहा है और साथ में अपना परिवार भी चलाना दूभर हो रहा है! अभी तक प्रशासन की मदद करते आए व्यापारी इसी वजह से आज हटा में दिन-प्रतिदिन किस कम से कम हो चुके हैं !


अब प्रशासन को भी चाहिए कि हम व्यापारियों की चिंता करते हुए कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार ही सही लेकिन हमें दुकानें खोलने दी जाए ताकि हम लोग अपना जीवन यापन कर सके

आज युवा व्यापारी संघ और भी कई व्यापारी संगठनों द्वारा दमोह के मार्केट खुलवाने के संदर्भ में दमोह विधायक अजय टंडन का मिला साथ दमोह विधायक व्यापारियों के साथ जाकर दमोह कलेक्टर के साथ बैठक कर व ज्ञापन के माध्यम से दमोह का मार्केट शीघ्र खोलने की मांग रखी जिलाधीश महोदय ने हम सभी व्यापारियों की बातों को सुना व शासन की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए बताया की 7 जून से दमोह जिले का संपूर्ण लॉकडाउन खोल दिया जाएगा और कहां की जैसा धैर्य का परिचय आप सभी ने अपनी दुकान बंद कर के अभी तक दिया वह निश्चित ही सराहनीय है और कहां 6 जून तक का और अपना धैर्य बनाकर रखें क्योंकि इन 6 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी कमी आ जाएगी

ज्ञापन देने में युवा व्यापारी संघ से अध्यक्ष नरेंद्र जैन “इंद्रश्री” , राकेश मोगिया , सुधीर खुराना, शैलेंद्र बुंदेला, इस्लाम पठान, पिंकू गौतम विवेक नायक, सर्राफा व्यापारी संघ से धर्मेंद्र सराफ ,संदीप मोदी, किराना व्यापारी संघ से शैलेंद्र नायक , राजू असाटी , मोबाइल एसोसिएशन से नरेंद्र जैन (शक्ति ),अनुराग बजाज, अजय पोपटानी, कैट संगठन से राकेश अग्रवाल ,जुगल अग्रवाल थोक रेडीमेड संघ से सतीश सिंघई, इंद्रजीत खालसा कपड़ा व्यापारी संघ सुधीर जैन आदि व्यापारीयों की उपस्थिति रही

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now