नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदी सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मोदी सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिले के 22 मंडलों में रक्तदान, ऑक्सीजन फ्लो मीटर मास्क फ़ल वितरण स्वच्छता जन जागरण वृक्षारोपण के आयोजित हुए कार्यक्रम

दमोह। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मोदी सरकार-02 के ऐतिहासिक उपलब्धियों के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा जी के आव्हान पर आज दमोह जिले में सेवा ही संगठन है के तहत जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं ने नगर व ग्राम केंद्र में गरिमामय आयोजन के साथ सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए।
दमोह सांसद व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के द्वारा प्रदान की गई सामग्री भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में दमोह,पथरिया और हटा मे आक्सीजन फ्लोमीटर सिविल सर्जन दमोह व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौपे फल।

नया बाजार नम्बर 01 फल वितरण कार्यक्रम किया तथा नगर के विभिन्न वार्डो में स्वच्छता अभियान,वृक्षा रोपण कर जरूरत मंद परिवारो को कच्ची राशन सामग्री वाले पैकेट वितरित किये गये एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा टीकाकरण की जन जागरूकता को लेकर नागरिकों से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने नया बाजार 01 मे चर्चा करते हुऐ बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमेशा ही नर सेवा-नारायण सेवा का जो मंत्र दिया है।उसे आत्मसात करतें हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के माध्यम से सेवा कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सफलतम 07 वर्ष पूरे कर रही है।यह 07 वर्ष सेवा को समर्पित है।भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है और इसलिए भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के द्वारा संगठनात्मक 22 मंडलों में सेवा ही संगठन अभियान चला रही है। जिसके तहत जिले भर में निरंतर सेवा के कार्य चल रहे है।


मध्यप्रदेश वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर भाजपा दमोह के कार्यकर्ताओं जिले भर में सेवा मे जुटे हुऐ है। कोरोना संकट काल में पार्टी कार्यकर्ता मास्क,सैनेटाईजर,भोजन एवं राशन सामग्री,रक्तदान शिविर और दवाईयों का लगातार वितरण जैसे सेवा कार्य कर रहे है। और कांग्रेस के नेता घर पर बैठकर जनता को गुमराह कर रहे है। तो वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मंदिर जाकर झूठ पर झूठ बोलने मे लगे है। जिन्हें जनता तो ठीक है भगवान भी मांफ करने वाले नही है।

जिले के 22 मंडलों के नगर व ग्राम केंद्र में हुए सेवा के कार्य

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बृज गर्ग ने बताया कि दमोह जिले के 22 मंडलों के नगर व ग्राम केंद्र में मंडल अध्यक्षों के मार्गदर्शन में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मोदी 2 के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन है के तहत क्षेत्रों में सेवा के कार्य जन जागरण स्वच्छता कार्यक्रम टीकाकरण हेतु जन जागरूकता अभियान केंद्र व राज्य सरकार की योजना के तहत मुफ्त राशन की योजना को लेकर हितग्राहियों से चर्चा सहित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से संवाद तथा नगरी क्षेत्रों की बस्तियों में सैनिटाइजेशन हुआ मास्क वितरण तथा कोरोना काल में दिवंगतों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस दौरान प्रमुख रूप से दमोह नपा अध्यक्ष मालती असाटी,प्रमोद विश्वकर्मा,मोन्टी रैकवार, अनुपम सोनी,मनीष सोनी,भरत यादव,दीपक मिश्रा,रत्नेश पांडे,रीतेश सोनी,श्याम अग्रवाल,राकेश लोधी,गौरव सोनी,धीरज घारू के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now