नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत | – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत एक किसान की सल्फास के सेवन से मौत हो जाने के बाद परिजनों के साथ गांव के लोगों ने सड़क पर शव के साथ देर तक विरोध प्रदर्शन किया। जिससे दमोह जबलपुर रोड पर घंटो जाम जैसे हालात बने रहे बाद में आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम को खत्म कराया।

 

देश में बीते 9 दिनों से कोरोना के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,224 नए मामले सामने आए हैं, 2542 मौतें।

 

रविशंकर प्रसाद बोले-* ट्विटर रहा नियमों के पालन में फेल, कानूनी सुरक्षा पाने का नहीं है हकदार

 

वैक्सीन पर वार- पलटवार* भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पार्टी ने भ्रम फैलाकर किया महापाप।

 

कोवैक्सिन में गाय के बछड़े का सीरम होने की अफवाह, सरकार ने बताई पूरी सच्चाई।

 

शादी के सीजन में आज दमोह नगर पालिका ने 11 दुकानदार और 16 लोगों से मुंह दिखाई मैं 2700 रुपए वसूल किए!

दमोह स्थानीय अंबेडकर चौराहे से लेकर बिना मार्क्स पहने दुकान संचालित कर रहे लोगों पर नगरपालिका की टीम द्वारा निशीकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में नगर पालिका द्वारा चालानी कार्यवाही की गई घंटाघर क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों पर बिना मार्क्स पहने हुई लोगों पर भी कार्यवाही हुई चालानी कार्रवाई जिसमें नगर पालिका के समस्त स्टाफ मौजूद रहा राजेश अवस्थी राजस्व निरीक्षक श्री संजय परिहार अतिक्रमण दल प्रभारी सपन मिश्रा सर्वेयर श्री खेत सिंह ठाकुर ऋषि मिश्रा अमित सोनी शाहबाज खान अराफात खान सफाई दरोगा अभिषेक शुक्ला सफाई दरोगा तुलसी कुर्मी वसूली करता आकाश सफाई विभाग गोलू सफाई विभाग अंकित सफाई विभाग अभिषेक सफाई विभाग इत्यादि लोग मौजूद रहे 16 जून को नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला द्वारा इन लोगों को अलग-अलग जवाबदारी दी गई जैसे ट्रैफिक में बाधा ना आए कोई भी दुकानदार रोड पर दुकान ना संचालित करें कोई भी कचड़ा खुले में ना डालें और कोई भी बिना मार्क्स ना घूमें आज इन लोगों द्वारा सारी व्यवस्थाएं की रोड पर उतर कर समीक्षा की और चालानी कार्यवाही भी की!


भाजपा कांग्रेस पार्टी से एक ही सवाल पूछ रही है कि गांधी परिवार (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी) ने कब अपना पहला और दूसरा डोज लिया। गांधी परिवार वैक्सीनेटेड है या नहीं है? गांधी परिवार कोवैक्सीन पर विश्वास करती है या नहीं करती? * पात्रा का कहना।*

दिल्ली में आज कोरोना के 212 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 14,31710 हुए, अब तक 24786 की मौत।

रिपोर्ट में दावा* कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतर बढ़ाने फैसला सरकार का था, सलाहकार समूह का नहीं।

कोविशील्ड टीके की दो डोज़ के बीच के अंतराल को लेकर विवाद, स्वास्थ्य मंत्री बोले- निर्णय वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर।

सरकार ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने के लिए बताया कि अब वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. लोग अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन करवाकर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।

गहलोत का संदेश न तो वे मंत्रिमंड़ल का विस्तार करेंगे और न ही विवाद निपटाने के लिए व्यक्तिगत मुलाकात होगी प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने सीएम से बात कर बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया वे वन टू वन मुलाकात नहीं कर सकते।

दमोह. जैन स्कूल के पास छोटी देवी मंदिर के सामने विजली के पोल से जा टकराई कार! कार की टक्कर लगने से चार पहिया वाहन पर गिरा बिजली का पोल!

चिदंबरम बोले
वित्त मंत्री का यह कहना गलत है कि सभी राज्यों को GST बकाये का भुगतान कर दिया गया है ।

चिराग पासवान का दावा* मैं ही लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी को तोड़ने की कोशिश में है जदयू।

पंजाब सरकार में खींचतान, कैप्टन के साथ काम करने को तैयार नहीं सिद्धू, ठुकराया ऑफर।

अडानी ग्रुप रिकॉर्ड हाई से गंवा चुका है 1.65 लाख करोड़ रुपए, शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह शहर की
मिठाई दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए जबलपुर नाका के सामने स्थित बीकानेर स्वीट्स का ऑनलाइन निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया खाद्य परिसर में फ़ूड लाईसेंस की प्रति लगी हुई पाई गई है एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए । परिसर में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था एवं कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण करवाने के निर्देश मिठाई दुकान संचालक को मौके पर दिए गए । खाद्य परिसर का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में पाई गई त्रुटियों के सुधार हेतु विक्रेता को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now