नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबेडकर प्रतिमा के पीछे 2 माह से जारी जल सेवा कार्य का समापन, रघुवर प्रसाद रतन चंद जैन की स्मृति में पिछले 6 वर्षों से अस्पताल गेट पर जल वितरण के कार्य में लगे उनके पुत्र! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

अंबेडकर प्रतिमा के पीछे 2 माह से जारी जल सेवा कार्य का समापन, रघुवर प्रसाद रतन चंद जैन की स्मृति में पिछले 6 वर्षों से अस्पताल गेट पर जल वितरण के कार्य में लगे उनके पुत्र! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबेडकर प्रतिमा के पीछे 2 माह से जारी जल सेवा कार्य का समापन,
रघुवर प्रसाद रतन चंद जैन की स्मृति में पिछले 6 वर्षों से अस्पताल गेट पर जल वितरण के कार्य में लगे उनके पुत्र

दमोह। जिला अस्पताल के प्रथम दानदाता श्री रघुवर प्रसाद रतन चंद जैन की स्मृति में पिछले 6 वर्षों से अस्पताल गेट पर जल सेवा का संचालन किया जा रहा है। वही कोरोना काल में पिछले दो साल से संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान अंबेडकर प्रतिमा के पीछे ग्रीष्म काल में ठंडे पानी की प्याऊ का संचालन किया जा रहा था। इस साल 19 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू प्रारंभ होते ही करीब दो दर्जन ठंडे पानी के लिए घड़े रखवा कर शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई थी। वैशाख एवं जेठ मास में लगातार जारी रही इस जल सेवा के दौरान मूक पशुओं एवं पक्षियों के लिए

भी पानी का इंतजाम किया गया था। जल सेवा संचालक पत्रकार राजेंद्र अटल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू खत्म हो जाने तथा अब बाजार खुलने लगे हैं एवं ग्रीष्म काल खत्म हो जाने से अब जल सेवा की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। इस वजह से 19 जून को जलसेवा का विधिवत समापन कर दिया गया। जबकि अस्पताल गेट पर स्थापित टंकियों के जरिए यह जलसेवा वर्ष भर निरंतर जारी रहेगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जारी रही इस जल सेवा में सहयोग के लिए मनोज देवलिया, तनुज पाराशर, निजाम खान, अभिषेक जैन, ऋषि तिवारी, अभिजीत जैन, अभिषेक ठाकुर, आयुष जैन आदि का खास योगदान रहा। लोगों को अव्यवस्था ना हो इसके लिए जनहित में जारीअस्पताल गेट पर जल सेवा जारी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now