नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिला अस्पताल में दिए जाने वाले दान दाताओं द्वारा वेंटिलेटर व मेडिकल उपकरण धूल फांक रहे हैं जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा इनका लाभ! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिला अस्पताल में दिए जाने वाले दान दाताओं द्वारा वेंटिलेटर व मेडिकल उपकरण धूल फांक रहे हैं जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा इनका लाभ!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह – आज रोटरी क्लब के माध्यम से जिला चिकित्सालय में उपकरणों के लिए जनता से दान की अपील करने वाले युवा नेता सिद्धार्थ मलैया और उनके साथ उन सभी दानदाता संस्थाओं के सदस्य जिला चिकित्सालय में पहुंचे जहां सभी ने दमोह कलेक्टर श्री कृष्ण चैतन्य से मुलाकात की


जिला कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने कहा कि लगातार किसी ना किसी संस्था द्वारा दान दिया गया एवं सभी एकत्रित करके दान देते रहे यह एक सराहनीय प्रयास है उसी के संबंध में आज सिद्धार्थ मलैया और उनके साथ आए सभी टीम सदस्यों द्वारा जो करीब 26 लाख रुपए के जिला चिकित्सालय को मॉनिटर एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए जिनका उपयोग अति महत्वपूर्ण है और लगातार विभिन्न संस्थाएं आगे आती जा रही है जो सराहनीय है जिसके कारण हम डँटकर महामारी का सामना कर सकते हैं कुछ संस्थाएं और दान देने को

इच्छुक हैं और भी उपकरण आने वाले हैं ऐसे हम सभी मिलकर जिला चिकित्सालय में अच्छे से अच्छे उपचार उपलब्ध करवाएंगे और कोविड-19 की आने वाली तीसरी लहर का भी डँटकर सामना कर पाएंगे। मैं और मेरी पूरी टीम सभी डॉक्टर्स आदि के माध्यम से सिद्धार्थ मलैया व उनकी पूरी टीम सभी संस्थाओं और छोटे बड़े हर प्रकार के दान देने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं और सिद्धार्थ मलैया ऐसे प्रयास लगातार करते रहे ऐसी मेरी सभी जनों से आशा है।


युवा नेता सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि जिला चिकित्सालय प्रशासन की प्रेरणा से बहुत सी संस्थाएं एवं लोगों ने अपने अनुसार छोटी बड़ी हर प्रकार का सहयोग दान दिया कुछ ने बड़े उपकरण व बड़ी धनराशि दान दी करीब 2600000 रुपए के उपकरण जिला चिकित्सालय को दिए गए आज डॉ दिवाकर के माध्यम से जब कलेक्टर महोदय उपकरणों को देखने जिला चिकित्सालय आए हैं तो डॉक्टर ने हम सभी को भी आमंत्रित किया और सभी दानदाताओं का परिचय करवाया। इस प्रकार रोटरी क्लब के माध्यम से ऑनलाइन समर्पण राशि ली गई यह बड़ी बात है कि इस ऑनलाइन समर्पण राशि मुहिम में सभी ने अपने अनुसार दान राशि दी ₹11 से लेकर ₹100000 तक दान विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों ने दिया यह

जनभागीदारी का एक अच्छा उदाहरण है और मैं सभी दानदाताओं संस्थाओं का धन्यवाद करता हूं और ऐसे ही जनभागीदारी दमोह में देखने को मिलती रहेगी और हम सभी दमोह के लिए कार्य करते रहेंगे। यही सोच कर दमोह के सभी समाजसेवी और संगठन सामने आकर जिला अस्पताल को 26 लाख रुपए के मेडिकल उपकरणों के साथ नगद दान भी किया लेकिन सभी को आज ए खबर सुनकर बहुत दुख होगा की हमारे द्वारा दिए गए अस्पताल को जरूरी उपकरण आज जिला अस्पताल में धूल फांक रहे हैं जिनका उचित लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा वेंटीलेटर और अन्य जरूरी उपकरण के अभाव में मरीजों को जबलपुर रेफर किया जा रहा है

जबकि दानदाताओं द्वारा दिए गए वेंटिलेटर और जरूरी उपकरण जिला अस्पताल के कबाड़ रूम में धूल फांक रहे हैं ……पूरी फिल्म अभी बाकी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now