नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हीरा कुर्मी हत्याकांड के अनसुलझे सवाल,पुत्र ने लगाई मुख्यमंत्री,डीजीपी से निष्पक्ष जांच की गुहार! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हीरा कुर्मी हत्याकांड के अनसुलझे सवाल,पुत्र ने लगाई मुख्यमंत्री,डीजीपी से निष्पक्ष जांच की गुहार!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*हीरा कुर्मी हत्याकांड के अनसुलझे सवाल,पुत्र ने लगाई मुख्यमंत्री,डीजीपी से निष्पक्ष जांच की गुहार*

दमोह : जिले के पथरिया थानांतर्गत ग्राम चिरौला में बीते दिनों 13 जुलाई को श्रीमती हीरा कुर्मी, उम्र-60 वर्ष की खून से लथपथ लाश मिली थी, लाश को देखकर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म और हत्या स्पष्ट दिख रहा था। मामले में पथरिया थाना की टीम ने जांच की और 15 जुलाई को आरोपी मस्तराम पटेल पिता निवासी चिरौला को गिरफ्तार किया,मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल पर मिली बीड़ी के टुकड़े का मिलान कर पूछताछ की जिस पर आरोपी ने 11 जुलाई की रात हत्या करना कुबूला और पुलिस ने आनन फानन में अधूरी पूछताछ कर और बिना रिमांड लिए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

जबकि पुलिस द्वारा ना ही प्रथम दृष्टया अन्य गवाहों के बयान दर्ज किये गए और ना ही आरोपी के साथी जो कि घटना की रात पार्टी किये थे उनसे सख्ती से पूछताछ की गई।

*मृतका के पुत्र ने उठाये सवाल :*

मृतका हीरा कुर्मी के पुत्र मिहीलाल कुर्मी उर्फ मिहिर कुर्मी उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरतते हुए घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी जांच अधूरी है। उनका कहना है कि मामले में पुलिस द्वारा दुष्कर्म की जांच छुपाना और आरोपी द्वारा लूटे गए जेवरात और उनकी बरामदगी की पुलिस द्वारा जांच नहीं की जा रही है और ना ही घटना के समय आरोपी के कपड़ों की कोई शिनाख्त हुई है। साथ ही आरोपी के साथ अन्य साथियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और ना ही आरोपी को शिनाख्ती के लिए दोबारा घटनास्थल लाया गया ।घटनास्थल पर एक सूटकेस भी खुला और बिखरा मिला उसकी भी अनदेखी की गई। खून से लथपथ एक बैग अभी भी रखा है जिसकी भी जांच नहीं हुई।

*मुख्यमंत्री और डीजीपी से की निष्पक्ष जांच की मांग :*

मृतका के पुत्र ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी से इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अधूरी जांच की बिंदुवार निष्पक्ष जांच करने की मांग की है साथ ही पथरिया विधायक से भी मामले में न्याय दिलाने की मांग की है ताकि मामले की हकीकत सामने आ सके।

ज्ञात हो कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डीएनए रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। साथ ही पुलिस द्वारा अभी तक मामले में की गई जांच स्थानीय लोगों द्वारा संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। वहीं गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now