भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन संपंन कार्यक्रम में किया नई कार्यकारिणी का गठन!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन संपंन
कार्यक्रम में किया नई कार्यकारिणी का गठन
दमोह। भारतीय मजदूर संघ का रामकुमार स्कूल के सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष किशोरीलाल रैकवार एवं विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र चौबे रहें। विभाग प्रमुख धर्मेन्द्र चौबे के द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर अखलेश रजक, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष इंद्रकुमार जी, प्रमेन्द्रनाथ चौधरी, तनुज पाराशर, पुष्पा विश्वकर्मा, जिला मंत्री देवेन्द्र चौबे, सहमंत्री प्रेम कुमार, भूपेन्द्र जैन, प्रदीप जाटव कोषाध्यक्ष मुकेश नवीन कार्यालय मंत्री संदीप मंटू चौबे को नियुक्त किया गया साथ ही धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि सभी

यूनियनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री जिला कार्यकारिणी के मनोनित सदस्य रहेंगें। मुख्य अतिथि किशोरी लाल रैकवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय मजदूर संघ की रिति निति से अवगत कराया भारतीय मजदूर संघ के कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इस संबंध में संबोधित किया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि संगठन को रिति निति के अनुसार नई

कार्यकारिणी के द्वारा संगठन नई ऊंचाईयों को छूएगा। विभाग प्रमुख्य धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है कार्यकर्ता को कभी भी किसी भी पद से अलग नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम का संचालन देेवेन्द्र चौबे ने किया एवं आभार पूर्व जिला मंत्री इंद्रकुमार जी ने व्यक्त किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






