नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए लोगों को जाना पड़ रहा है हाईकोर्ट तक! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए लोगों को जाना पड़ रहा है हाईकोर्ट तक!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए लोगों को जाना पड़ रहा है हाईकोर्ट तक!

जी हां मैं बात कर रहा हूं दमोह जिले की जहां पर अतिक्रमण भू माफियाओं का बोलबाला है नगरपालिका के अमले की जिम्मेदारी होती है नगर का अतिक्रमण हटाने की लेकिन दमोह जिले की तो बात ही कुछ और है नगरपालिका अपना भूमि क्षेत्र तक नहीं बचा पा रही है

यहां तक की मैंने पिछले कई समाचारों में जिले की नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण की रिपोर्ट आपको बताई थी जिसमें प्रमुख रुप से नगरपालिका टाउन हॉल में नाले के ऊपर 3 मंजिला मकान बनाकर नगर पालिका को चिडाया जा रहा है लेकिन नगरपालिका भूमाफिया से अपनी जमीन खाली नहीं करा पा रही है यह मामला तो था नाले पर अतिक्रमण का लेकिन एक नया मामला सामने

आया आज दमोह नगर के सिंधी कैंप कॉलोनी से जहां पर सड़क पर एक दो लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया मोहल्ले वालों को जब इस अतिक्रमण से दिक्कत हुई तो हर जगह गुहार लगाने के बाद यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज शहर के सिंधी कैंप में सड़क पर बने कब्जे को हटाने के लिए

तहसीलदार बबीता राठौर के साथ नगरपालिका की पूरी टीम और सिटी कोतवाली पुलिस के अमले के साथ पहुंची लेकिन महज खानापूर्ति कर बैरंग लौट गई अब सवाल यह उठता है कि जब हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है तो लोग आखिर कहां गुहार लगाएं किसके पास जाएं यह भी एक बड़ा सवाल है भू माफियाओं का पूरा का पूरा नेटवर्क इस तरह काम करता है कि प्रशासन भी उनके सामने बौना नजर आता है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now