नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश दुनिया के साथ आज दमोह जिले में भी मनाई जा रही गणेश चतुर्थी! महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

देश दुनिया के साथ आज दमोह जिले में भी मनाई जा रही गणेश चतुर्थी! महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देश दुनिया के साथ आज दमोह जिले में भी मनाई जा रही गणेश चतुर्थी! महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन!

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कार्पोरेशन अध्यक्ष ने अपने कार्यालय वैशाली नगर में ढोल- नगाड़े के साथ उत्साह पूर्वक आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्री गणपति की स्थापना की ।।

देश और दुनिया के साथ दमोह जिले में भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है दमोह नगर के सभी हिंदू मान्यता के साथ गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन कर लोग अपने अपने घरों में और ऑफिसों में गणेश जी की प्रतिमा विराजित कर 10 दिन तक सभी लोग भगवान श्री गणेश की पूजन अर्चन करते हैं गणेश चतुर्थी से यह पर्व शुरू होता है और इसकी मान्यता है कि 10 दिन तक गणेश जी सभी के घर में अतिथि

बनकर रहते हैं और जिस घर में रहते हैं उस घर का उद्धार करते हैं 10 दिन तक गणेश जी की पूजन अर्चन करने की हिंदू मान्यताओं में बड़े महत्व बताए गए हैं गणेश जी को विघ्नहर्ता के रूप में भी जाना जाता है और यही वजह है कि हर हिंदू अपने घर पर गणेश जी को मेहमान की तरह 10 दिन उनका आदर सत्कार के साथ पूजन अर्चन कर उन्हें मनाने के सभी प्रयास किए जाते हैं की विघ्नहर्ता हमारे घर और परिवार और हमारे देश के सभी विघ्नहर लें और हमें सुख समृद्धि प्रदान करें!

भारतीय मजदूर संघ की सभी इकाइयों ने कल एकजुटता दिखाते हुए महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

दमोह। भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन हुआ जिसमे विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि देश मैं पेट्रोल डीजल की प्रतिदिन हो रही बृद्धि, खाद्य पदार्थों के मूल्यों में बृद्धि से आम जन मानस एवम मजदूर वर्ग की कमर टूट गई है, इन सब पर जल्द ही नियंत्रण किया जाये। इसके अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार रखे गए। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने भी बताया कि दिन प्रतिदिन खाने पीने की चीजें महंगी हो रही है और रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की महंगाई से लोग काफी परेशान हैं केंद्र एवं राज्य सरकार को चाहिए कि इस और जल्द से जल्द ध्यान देवें ताकि लोग कोरोना कॉल की महामारी में उसे कुछ राहत मिल सके उसके बाद रैली के रूप में अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट के लिए रैली निकाली गई।

कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा, जिसमे भारतीय मजदूर संघ से जिला अध्यक्ष अखिलेश रजक, महामंत्री देवेंद्र चौबे, राकेश श्रीवास्तव, संदीप मंटू चौबे मप्र राज्य कर्मचारी संघ से जिलाध्यक्ष राकेश जैन सचिव घनश्याम दास गुप्ता, कोसध्यक्ष सी एल कबीर पंथी, प्रवक्ता भूपेंद्र तारण, सुरेंद्र जैन ,सीमेंट यूनियन से प्रेम सिंह, हमारी यूनियन से संदीप चौधरी, ऑटो यूनियन से सुबोध राही, नरसिंहगढ़ से मूरत सिंह दाऊ, स्वास्थ्य कर्मचारियों से संदीप चौबे, नीरज श्रीवास्तव, वसीम खान, सफाई कर्मचारी संघ से चिक्की एवं सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गणों की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed