नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत | – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अगर आप ”काले कोट” में हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी जान दूसरों से ज्यादा कीमती है *सुप्रीम कोर्ट।

यह मामला जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, विक्रम नाथ और भी बी वी नागरत्ना की बेंच में लगा. जज याचिका से बिल्कुल भी आश्वस्त नजर नहीं आए. … जजों ने यह भी कहा कि अगर कोई काले कोट में है, इसका मतलब यह नहीं कि उसकी जान दूसरों से ज्यादा कीमती है.

नई दिल्ली: 60 साल से कम आयु में मरने वाले वकीलों के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है. कोर्ट ने याचिका दाखिल करने वाले वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उसने प्रचार के उद्देश्य से ऐसी याचिका दाखिल की है. जजों ने यह भी कहा कि अगर कोई काले कोट में है, इसका मतलब यह नहीं कि उसकी जान दूसरों से ज्यादा कीमती है. कोर्ट ने याचिका को बेकार बताते हुए याचिकाकर्ता पर 10 हज़ार रुपए का हर्जाना भी लगाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी और कहा कि सभी के प्रयासों से यह वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

PM मोदी ने महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास, बोले- कल्याण सिंह की कमी महसूस कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे जहां वह 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए।

कृषि कानून* किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सख्त हुआ मानवाधिकार आयोग, चार राज्यों को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट।

 

गडकरी की सियासी चुटकी* विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक सब दुखी हैं, पता नहीं पद कब चला जाए।

अब जयराम दिल्ली तलब* हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भाजपा हाईकमान ने बुलाया, चढ़ा सियासी पारा।

गुजरात* विजय रूपाणी की बेटी का सवाल- ढाई बजे रात तक पिता करते थे काम, क्या सिर्फ कठोर छवि ही नेता की पहचान?

बीजेपी ने ममता बनर्जी के नामांकन पत्र को लेकर EC से की शिकायत।

पश्चिम बंगाल* भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर से बमबारी, टीएमसी ने कहा- खुद ही करवाया हमला।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में नदी में पलटी नाव, भीषण हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग लापता।

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, IRCTC के शेयर में जोरदार उछाल।

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 20 टीमें हैं। इनमें से 18 टीमें को मौसम विभाग के अनुसार जहां- जहां बारिश होने की संभावना है वहां पर हमने टीमें तैनात की हैं।

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत की तैयारी, GST काउंसिल की बैठक में मंथन संभव।

सूत्रों की मानें तो आगामी 17 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर मंथन की संभावना है। तीन-चौथाई लोगों की मंजूरी जरूरी: हालांकि, पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना इतना आसान भी नहीं होगा। दरअसल, जीएसटी प्रणाली में किसी भी बदलाव के लिए पैनल के तीन-चौथाई लोगों की मंजूरी जरूरी है।

दमोह – अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हर शहरवासी की होना चाहिए ऐसी ही एक जिम्मेदारी को दमोह के कुछ जागरूक युवाओं ने पूर्ण किया है नगर पालिका परिषद दमोह ने विगत दिनों शहर के कुछ स्थानों पर आई लव दमोह हमाओ दमोह जैसे लाइटिंग वाले बोर्ड लगाए गए थे ऐसा ही एक बोर्ड सर्किट हाउस पर लगाया गया था जो असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया था एवं उसकी सारी लाइटिंग निकाल कर ले गए थे दमोह के कुछ बेरोजगार युवकों ने आज नगर पालिका को आईना दिखाते हुए खुद ही
फ्लेक्स बनवा कर लगवा दिया जिससे बोर्ड की सुंदरता बढ़ गई।

युवाओं का मानना था कि जब तक वोट पर लाइटिंग वाला कार्य पूरा नहीं होता तब तक फ्लेक्स के माध्यम से बोर्ड को व्यवस्थित करने का यह हमारा प्रयास है जब भी नगरपालिका लाइटिंग वाले बोर्ड की व्यवस्था कर लेगी तब तक यह बोर्ड आने जाने वालों के लिए सेल्फी प्वाइंट बना रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now