नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी दर्शनों को आए लोगों के लिए मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई! हिंदू संगठनों और देवी अखाड़ों ने वैकल्पिक कुंड में मूर्ति विसर्जन से किया इनकार! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी दर्शनों को आए लोगों के लिए मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई! हिंदू संगठनों और देवी अखाड़ों ने वैकल्पिक कुंड में मूर्ति विसर्जन से किया इनकार! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में पिछले 60 सालों से नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी प्रतिमाओं को शहर के सभी चौराहों पर विराजमान किया जाता है और सभी देवी पंडाल एवं अखाड़े 9 दिन इसी में लगे रहते हैं की मां जगत जननी जगदंबा की झांकी का स्वरूप बढ़िया से बढ़िया कर भक्तों को मां के दर्शन कराए जाएं और सभी अखाड़े एक से बढ़कर एक प्रतिमा और झांकी का आयोजन करते हैं दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मां के दर्शनों के लिए आते हैं! दमोह में विराजमान देवी

प्रतिमाओं में आकर्षण का केंद्र रहने वाली देवी प्रतिमाएं घंटाघर से राय चौराहा तीन गुल्ली मोरगंज स्टेशन चौराहा बस स्टैंड सराफा बाजार शिवाजी पार्क पुराना थाना ज्वाला माई इन सभी पंडालों में एक से बढ़कर एक साज सज्जा की गई है और यहां की देवी प्रतिमाएं देखते ही बनती हैं यही वजह थी कि आज अष्टमी और नवमी के दिन बड़ी संख्या में लोग घरों से देवी दर्शनों का धर्म लाभ लेने निकले गांव गांव से आने वाले लोगों के लिए मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से टॉकीज चौराहा पर हर साल की तरह इस साल भी ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है जनता की सेवा में लगे मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर शैलेंद्र जैन पंकज सोनी मनोज जैन लकी नामदेव साजिद रिजवी भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे की देखरेख में 9 दिन तक देवी भक्तों को जलपान की व्यवस्था कराई जा रही है! देवी के दर्शनों में क्या छोटे और क्या बड़े सभी एक जैसे नजर आ रहे हैं जहां हजारों की भीड़ में जनप्रतिनिधि भी पैदल और मोटरसाइकिल से माता के दर्शनों के लिए आज पहुंचे!

और रामनवमी के मौके पर राम दल में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ शहर के प्रमुख अखाड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे राम जी सेवा समिति द्वारा यह अखाड़ा रामनवमी के दिन नगर भ्रमण करते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरता है

जहां भगवान श्री राम के स्वरूप में चल झांकी का दर्शन कर व पूजन अर्चन कर धर्मलाभ लेते हैं युवा नेता सिद्धार्थ मलैया द्वारा टॉकीज चौराहे पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्शनार्थियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने भी ठंडे पानी का सेवन कर सभी मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ को इस कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए बताया कि ग्रामीणों से आए ग्राम वासियों के लिए जहां किसी भी जगह पानी की व्यवस्था नहीं थी वही मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा शिवाजी पार्क पर पानी की व्यवस्था कराई गई जिससे ग्रामीण जगह से आए लोगों के लिए ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई यह एक सराहनीय कदम है मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर जिला अध्यक्ष पंकज सोनी शैलेंद्र जैन रिजवी लकी नामदेव द्वारा 9 दिन तक जनसेवा की प्रशंसा सभी ने की!

दमोह के सभी देवी पंडालों में नगर पालिका द्वारा बनाए गए वैकल्पिक कुंड की गंदगी को देखते हुए वैकल्पिक कुंड में मूर्ति विसर्जन ना करने का निर्णय लिया है अब देखना होगा नगरपालिका अगर अखाड़ों की बात नहीं मानता कि परंपरागत जगह ही मूर्ति विसर्जन की जाएंगी तो मूर्ति विसर्जन के वक्त अखाड़ों और प्रशासन में टकराव की स्थिति बन सकती है!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now