नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीदों को याद कर हिंडोरिया में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम सम्पन्न! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शहीदों को याद कर हिंडोरिया में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम सम्पन्न! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम हिंडोरिया मैं- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीवाली के मुख्य अवसर पर हिंडोरिया के मुख्य बाजार झंडा चौक पर नगर सेवा समिति एवं नगर किशोरी शक्ति दल की ओर से हमारे देश की रक्षा करते करते शहीद हुए जवान एवं घर से दूर वार्डर पर देश की रक्षा कर रहे सभी आर्मी जवानों के सम्मान एवं उनकी वीरता,साहस के उपलक्ष्य में “एक दीप शहीदों के नाम” आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में भारत माता की झांकी को सामने रखकर सबसे पहले भारत माता की आरती, राष्ट्रीयगान, राष्ट्रीयगीत,को गाया गया। सभी जवानों के सम्मान में एवं पुलवामा हमले को याद करते हुए रंगोली से भारत का नक्शा, अमर जवान स्तम्भ, भारत का हल लिए किसान,राफेल,राष्ट्रीय तिरंगा,आर्मी जवान, कमल का पुष्प को बनाया गया एवं हज़ारो दीपों सजाया गया। इसी बीच वीर रस की कविताओं से कार्यक्रम को और आनंदमय बनाया गया साथ ही नगर पुलिस प्रशासन का भी सहयोग देखा गया।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हेमंत सिंह , सुधांशु चौबे,आर्मी , पत्रकार मनोहर शर्मा,एस.बी.द्विवेदी,अमर चौबे,दिनेश शुक्ला, होशियार चक्रवर्ती एवं भूत पूर्व सैनिक की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम के जन्मदाता एवं प्रेरणादायक राहुल चौरसिया जो वर्तमान में भारतीय सेना में पदस्थ है वह ड्यूटी पर होने के वावजूद भी उनके आदेश से नगर सेवा समिति एवं नगर किशोरी शक्ति दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


वहीं नगर सेवा समिति के संयोजक प्रेम नारायण प्यासी ने बताया कि देश की सीमा पर तैनात जवान की प्रेरणा , साहस को बढ़ाने के लिए एवं शहिद हुए जवानों की याद में हिंडोरिया की किशोरी शक्ति दल की बालिकाओं ने जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान की रंगोली बनाई इस कार्यक्रम को सब नगर वासियो के सहयोग से सम्पन्न किया गया।

हिंडोरिया से श्यामबिहारी द्विवेदी की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now