विशाल हिंदू गौसेवा रक्षा समिति दमोह एवं अखिल भारतीय वृंदावन गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने तक संघर्ष जारी रखेगा!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

विशाल हिंदू गौसेवा रक्षा समिति दमोह एवं अखिल भारतीय वृंदावन गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने तक संघर्ष जारी रखेगा
विशाल हिंदू गौसेवा रक्षा समिति दमोह मध्य प्रदेश एवं अखिल भारतीय वृंदावन गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वधान में श्रीधाम वृंदावन केसी घाट यमुना माता मंदिर में मां यमुना को स्वच्छ बनाने एवं गौ हत्या को पूर्णतः बंद कराने तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के उद्देश्य को लेकर शंखनाद के साथ हुई भव्य महाआरती जिसमें

समिति के पंडित शैलेंद्र अवस्थी भागवताचार्य ने भारत वर्ष से आए हुए श्रद्धालुओं एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया कि श्री वृंदावन धाम में मां यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करें एवं मां यमुना माता को स्वच्छ बनाने और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु इस अभियान में जुड़कर ऐसे पवित्र अभियान को सफल बनाने का संकल्प लें अतः माता यमुना जहां जहां से संपूर्ण भारत में निकली हुई हैं वहां उनकी महाआरती कर समस्त भक्त मां यमुना को स्वच्छ रखें एवं सर्व देवमई गौ माता की

महाआरती संपूर्ण भारत वर्ष में की जाए और आने वाली नई युवा पीढ़ी को यह संदेश दे कि यह हमारी सर्व पूजनीय जिनमें 33 कोटी देवी देवता विराजमान होते हैं अतः गौ मां के पूजन से 33 कोटी देवी देवताओं का पूजन हो जाता है अतः महाआरती में सैकड़ों भक्त एवं श्री वृंदावन धाम के यमुना माता मंदिर के महंत श्री लवेश जी महाराज, श्री वृंदावन धाम गौरक्षा समिति के श्री विकास पंडित जी, निखिल शर्मा जी, विशाल हिंदू गौसेवा रक्षा समिति के मध्य प्रदेश अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र अवस्थी जी

“भागवताचार्य श्री धाम वृंदावन” , श्रीमद भागवत विद्यालय के पंडित श्री रामानुज महाराज जी एवं पंडित अक्षय दीक्षित “अंकित महाराज जी” , पंडित सुमित महाराज जी पंडित जितेंद्र अवस्थी सहित अनेक भक्तों की उपस्थिति रही
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






