नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के पूर्व ही सभी समाजों की दावेदारी सामने आने लगी है! पिछड़ा वर्ग से आने वाली साहू समाज ने आज प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के पूर्व ही सभी समाजों की दावेदारी सामने आने लगी है! पिछड़ा वर्ग से आने वाली साहू समाज ने आज प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के पूर्व ही सभी समाजों की दावेदारी सामने आने लगी है!
पिछड़ा वर्ग से आने वाली साहू समाज ने आज प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन!

नगरी निकाय चुनाव की घोषणा के पूर्व ही सभी समाजों की दावेदारी सामने आने लगी है इसी के चलते आज साहू समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मुलाकात कर अपने समाज के लिए और नगर पालिका एवं पंचायती चुनाव में सक्रियता से कार्य करने के लिए और अपनी समाज को नगरीय निकाय चुनाव और पंचायती चुनाव में जिम्मेदारी देने की बात कही!
साहू समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी को ज्ञापन सौंपा।सत्येंद्र साहू सहित सक्रिय कार्यकर्ताओ को निगम मण्डल, आयोग, संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग की।साहू समाज की मांग पर मध्यप्रदेश में साहू समाज पंचायत चुनाव, नगर निगम महापौर के पद पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे।


भोपाल- विगत दिनों पुरूषोत्तम गौर तरण पुष्कर के श्री एन एल साहू जी के मैरिज गार्डन में आगामी नगर निगम चुनाव व पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए श्री किशोर कुमार लहरपुरे राष्ट्रीय समन्वयक की अध्यक्षता में साहू समाज की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश साहू छात्र नेता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल महापौर के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे ।तथा योग्य, सक्षम समाज बन्धु अपने वार्ड से पार्षद की दावेदारी करें। भले ही वह अनारक्षित वार्ड हो। क्योंकि सभी वार्डों में 85% आबादी पिछड़ा वर्ग की है। वहां हमारा ही प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इसी तरह जबलपुर एवं पूरे प्रदेश में समाज स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगा। आज यहां उपस्थित 13 लोगों ने दोनों दलों से पार्षद प्रत्याशी की दावेदारी पेश की।

समाज प्रत्येक को उसके क्षेत्र में पूरा समर्थन करेंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा जी को राष्ट्रीय अध्यक्षों की ओर से ज्ञापन सौंपा।जिसमें सत्येंद्र साहू दमोह,बंटी साहू छिंदवाड़ा, प्रभात साहू जबलपुर,राजेन्द्र साहू गाडरबारा रविकरन साहू जबलपुर,दिनेश सिललन साहू दतिया,भोलाराम साहू सिंगरौली, लक्ष्मीनारायण साहू इंदौर,सतीष साहू ग्वालियर,राजेश साहू भोपाल,जे एल गुप्ता सीधी,पप्पू साहू सतना, लखन साहू मैहर,राज साहू डिंडोरी,संतोष राठौर, जगदीश साहू कोकता,श्रीमती आशा साहू भोपाल,श्रीमती गिरजा साहू पूर्व पार्षद

दमोह, जगन्नाथ गुरईया सागर,श्याम साहू इंदौर,ओम साहू,चंद्रमोहन साहू भोपाल,अमिताभ साहू कटंगी, योगेश साहू इटारसी,विनायक शाह सिंगरौली, सत्यनारायण साहू बनखेड़ी,नारायन साहू करोंद भोपाल,सीताराम राठौर दमोह, जयप्रकाश साहू सीधी,मनीष साहू रीवा,डी के साहू राहतगढ़, मनमोहन साहू शमसाबाद,मनोज साहू आष्टा,सहित कई अनेक भाजपा समर्पित सक्रिय भूमिका निभाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को निगम, मण्डल, आयोग व संगठन में उचित स्थान देने की मांग की।व आगमी चुनावो में साहू समाज से टिकिट देने की बात कही।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी श्री एन एल साहू जी सागर, सत्येंद्र साहू दमोह, अध्यक्ष आनन्द साहू, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल साहू, जितेन्द्र साहू, योगेश साहू राष्ट्रीय सचिव, संतोष साहू, श्रीमती तिलोत्तमा साहू, गिरिश साहू, जगदीश साहू, सुबोध साहू, ओम साहू एवं सभी भावी प्रत्याशी उपस्थित रहे।बैठक के समापन उपरांत श्री अभिजीत साहू ने भोजन कराया।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री संतोष साहू पिपरिया द्वारा दी गई हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now