नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर के मंदिर के सामने हुए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम के समर्थन में आए ग्रामवासी भी!हटा के युवाओं ने अतिक्रमण हटाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर के मंदिर के सामने हुए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम के समर्थन में आए ग्रामवासी भी!हटा के युवाओं ने अतिक्रमण हटाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर के मंदिर के सामने हुए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम के समर्थन में आए ग्रामवासी भी!हटा के युवाओं ने अतिक्रमण हटाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

दमोह – बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में वर्तमान में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। और लगातार ही अतिक्रमणकारियों द्वारा मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज ठोकते जा रहे हैं। हर त्योहार पर देश के कौने कौने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचते हैं। उनके लिए न तो रुकने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही वाहन पार्किंग करने के लिए पर्याप्त जगह। जिसकी वजह है कि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से एक डेढ़ किलो मीटर दूर वाहन पार्किंग करना पड़ते हैं।

और श्रद्धालुओं को मंदिर तक एक से डेढ़ किलो मीटर पैदल चलकर आना पड़ता है। त्योहारों के समय पर भारी भीड़ को संभालने में पुलिस प्रशासन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वजह अतिक्रमण करियों द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार पर अवैध कब्जा ठोक दिया गया। जिसे हटाना प्रशासन को भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।अब ऐसे में जागेश्वर नाथ धाम में सौंदर्यकरण, व अन्य सुविधाओं का अभाव स्वाभाविक है। मंदिर तथा मुख्य द्वार को ही बिल्डिगों ने ढक दिया है। गौरतलब हो कि मंदिर कमेटी ने भी कभी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की और मूकदर्शक बनी मंदिर के सामने तीन तीन चार चार मंजिला इमारत बनती देखती रही। ऐसी मूकदर्शक, लापरवाह मंदिर कमेटी पर प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए। क्योंकि मंदिर कमेटी का दायित्व है कि मंदिर परिसर की देख रेख व सुविधाओं पर ध्यान रखे न कि संलिप्त होकर तमाशा देखती रहे।और चारों तरफ अतिक्रमण करियों द्वारा कब्जा कर लिया गया। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को मुख्य द्वार का पता ही नहीं चलता है। आज देखो तो मंदिर को चारों तरफ अवैध रूप से बनी बिल्डिगों ने घेर रखा है।

जिसे हटाने बांदकपुर के ही कुछ समाज सेवी युवा लगातार ही प्रयास रत हैं। तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान जिले भर में जोरों से चल रहा है जिसका लोग समर्थन भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अतिक्रमण हटाओ मुहिम चला रहे हैं। और इसी क्रम में हटा के लोगों ने भी अपना समर्थन देते हुए अनुविभागीय अधिकारी हटा को ज्ञापन दिया जिसमे उल्लेख किया गया है कि श्री जागेश्वर नाथ धाम में मंदिर के प्रमुख द्वार से शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ।अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटाओ की मुहिम कब तक रंग लाती हैं और कब तक अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया जाता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now