नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान सीताराम सरकार की निकली बारात की भव्य शोभायात्रा, मैं लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत विवाह कार्यक्रम देर रात्रि तक संपन्न हुआ! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भगवान सीताराम सरकार की निकली बारात की भव्य शोभायात्रा, मैं लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत विवाह कार्यक्रम देर रात्रि तक संपन्न हुआ!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह. जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर में सीता राम भगवान का देर रात्रि सम्पन्न हुआ. साथ ही और भी मंदिरों में जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ. हृदय स्थल घंटाघर समीप बूंदाबहु मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन के साथ भक्तगण लीन रहे. बूंदाबहु मंदिर में भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित हुई. जो कई दिनों से तैयारियां चल रही थी, बुधवार शाम 7:00 बजे माता सीता और भगवान राम की भव्य बरात निकली. जो बकौली चौराहा, टाकीज तिराहा, पुराना थाना, सिटी

नल,महाकाली चौक, बड़ा पुल होते हुए वापस घंटाघर और बूंदाबहु मंदिर में बरात का समापन हुआ. बरात में झांकियां सजी हुई थी, भक्तगण भगवान सीता राम के विवाह में अति उत्साह नजर आए. जमकर नृत्य भी किया बूंदाबहु मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष उमा प्रसाद असाटी व पुजारी रामेश्वर शर्मा ने सभी बारातियों का स्वागत सत्कार बड़े उत्साह के साथ किया. भगवान सीताराम की एक पालकी भी बरात में चल रही थी. जिसका जगह-जगह असाटी समाज, क्षत्रिय समाज, चौरसिया समाज और

अन्य समाजों ने स्वागत सत्कार के साथ-साथ पूजा अर्चना व आरती की. सभी जगह प्रसाद भी वितरण किया गया. बुधवार को दमोह शहर के चारों तरफ अति उत्साह देखा गया,देर रात्रि तक विवाह कार्यक्रम चलता रहा. इस अवसर पर आचार्य पंडित प्रभुदयाल शास्त्री, कुमारी प्रिया किशोरी जी,विधायक अजय टंडन, पंडित मनु मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष मालती असाटी, तहसीलदार डॉक्टर बबीता राठौर, बांदकपुर मंदिर प्रबंधक पंडित रामक्रपाल पाठक, पंडित केदारनाथ दुबे,अध्यक्ष उमा प्रसाद असाटी,अनुराग श्रीवास्तव, कीरत सिंह,गोपाल प्यासी, किशोरी अग्रवाल, नरोत्तम चौरसिया, ओमप्रकाश असाटी, कानूनी सलाहकार एवं बूंदाबहु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह राजपूत, वरिष्ठ सदस्य आलोक पांडे, पीतांबर असाटी, अशोक गर्ग, मनोज सोनी, श्री चंपूरिया जी, असाटी समाज के भगवानदास असाटी धर्मपुरा वाले,, नंदा असाटी,महेश असाटी,मुकेश असाटी, कंचन असाटी, मुरारी असाटी, कंछेदीलाल असाटी, ललित असाटी, राजेंद्र प्रसाद असाटी चंदू, सचिन असाटी शक्ति फोटो कॉपी, कैलाश असाटी, देवेश तिवारी, अजय असाटी,ब्रजबिहारी असाटी, नीरज असाटी और भी असाटी समाज के जन और भी अन्य समाजों के स्वजातीय बंधू मौजूद रहे.

मोरगंज गल्ला मंडी में विराजे राजाराम मंदिर में 7 दिन तक भगवान श्री राम कथा का आयोजन किया गया राम कथा के दौरान भगवान श्री राम की शादी की पूरी विधि विधान से रस्में निभाई गई पहले श्री राम जी की लगुन फिर हल्दी और आज रात्रि में भगवान श्री राम चंद्र जी की भव्य बारात निकली जो कि मोरगंज राम मंदिर से घंटाघर होती हुई वापस राम मंदिर पहुंची जहां रात्रि में पूरे विधि विधान से व मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री राम चंद्र और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ

श्री सीताराम जी विवाह महामहोत्सव मारवाड़ी मंदिर से भव्य बारात और पालकी के साथ बारात पंडित दिवाकर शास्त्री जी के निवास पहुंची जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया और बारातियों को भोजन प्रसादी खिलाने के बाद स्वागत सत्कार कर पूरे विधि विधान से सभी वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान राजा राम और माता सीता की शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ शास्त्रीय परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से भगवान राम माता सीता की शादी का आयोजन किया जा रहा है जो कि हिंदू रीति-रिवाजों को संपन्न करते हुए परंपरागत तरीके से 3 दिन तक चलता है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now