नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ ने देश के गृहमत्री अमित शाह  के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा! मसीही समाज के एक युवक ने की ब्राह्मणों पर टिप्पणी – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ ने देश के गृहमत्री अमित शाह  के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा! मसीही समाज के एक युवक ने की ब्राह्मणों पर टिप्पणी

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ ने देश के गृहमत्री अमित शाह  के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा! मसीही समाज के एक युवक ने की ब्राह्मणों पर टिप्पणी

*दमोह* । पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ के द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम जिला पुलिस अधीक्षक दमोह को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं.राहुल पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर सनातन धर्म के आराध्य भगवान सूर्य नारायण एवं पुजारी, पुरोहितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी आदित्य मसीह के द्वारा फेसबुक पर की जिसमें सनातन धर्म का उपहास किया गया है एवं हाल ही में भारत के

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने गंगा में स्नान करके सूर्य भगवान को जल अर्पण किया उनकी भी श्रद्धा का अपमान है और यह भी कहना चाहता हूॅं कि भारत व सम्पूर्ण विश्व जब योग दिवस मनाता है व सूर्य नमस्कार करता है व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जब कोई भी शाखा लगाता है तो वह भी सूर्य को नमस्कार करते है अर्थात विश्व, राष्ट्र, व भारत के प्रधानमंत्री एवं हिन्दूत्व की रक्षा करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी अपमान है!

सनातन धर्म सूर्य भगवान एवं सनातन धर्म की बहन बेटियों के एवं पुजारी पुरोहितों के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले *आदित्य मसीही* खिलाफ में ब्राह्मण समाज के द्वारा दमोह टीआई सत्येंद्र सिंह  को ज्ञापन दिया गया था!

साथ-साथ देश में व मध्यप्रदेश में किसी धर्म का उपहास करने की कोई हिम्मत न कर सके, इसलिये पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ दमोह भारत सरकार गृहमंत्री एवं म.प्र. के गृहमंत्री ने निवेदन करता है कि भारत देश व मध्यप्रदेश में एक ऐसा कानून बनाने का कष्ट करें, जिससे सोशल मीडिया किसी भी धर्म का उपहास करने पर उसको साईबर सेल द्वारा स्वयं दंड दिया जा सके। ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत् शीघ्र अतिशीघ्र करने का कष्ट करें। ज्ञापन सौंपनें वालो में जिलाध्यक्ष पं.राहुल पाठक, अर्पित शर्मा, नीरज तिवारी, लकी मिश्रा, रामेश्वर शास्त्री, पुरसोत्त, अर्चित शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now