मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पुलिस की ना दिखने वाली मानवता हुई कैमरे में कैद! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

पुलिस की ना दिखने वाली मानवता
ग्रामीणों को आने जाने में हो रही परेशानी को देख चौकी प्रभारी ने जेसीबी की मदद से सड़कों की कढ़ाई साफ सफाई!
ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी का किया धन्यवाद!
रात की गश्त के दौरान जब दमोह रेलवे स्टेशन पर कोतवाली थाना टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत को एक बच्ची ठंड में ठिठुरते हुई नजर आई, तो तत्काल ही उनके द्वारा अपने पास उपलब्ध कंबल उड़ाकर मानवता का परिचय दिया गया। पुलिस की यह मानवता किसी राहगीर ने कैमरे में कैद कर ली। यह पुलिस का ना दिखने वाले वह कार्य है, जो जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।


*दमोह* – पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में साफ सफाई अभियान के निर्देशों का पालन करते हुए दिनांक 31/12/21 को पुलिस चौकी बिलाई प्रभारी अक्षेद्र नाथ एवं प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया द्वारा ग्राम बिलाई में आम रास्ता पटौहा रोड पर करीब 4 फीट गोबर एवं कीचड़ का ढेर लगा हुआ था एवं रोड पर नाली का पानी बह रहा था जिससे सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ पड़ा हुआ था तथा ग्रामीणों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा था पर कई बार लोगों द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं सरपंच को रास्ते का कीचड़, गोबर हटाने के लिए कहा गया परंतु कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया और ग्राम के लोगों ने पुलिस चौकी बिलाई प्रभारी को इस बात को बताया गया कि यहां पर कई बार

दुर्घटनाएं होती रहती हैं इस कारण आज गांव के सभी लोगों ने पुलिस चौकी बिलाई प्रभारी को जानकारी देते हुए बताया की पटौहा आम रास्ते में गांव के बीचो-बीच आम रास्ता में कचरा गोबर कीचड़ बहता है तथा बिलाई चौकी प्रभारी ने साफ सफाई के लिए जे.सी.बी. मशीन के द्वारा साफ सफाई कराई गई जिससे ग्राम के लोगों में अब खुशी का माहौल दौड़ रहा है उन्होंने पुलिस चौकी में जाकर बिलाई चौकी प्रभारी को धन्यवाद किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






