नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हथियारों से लैस नकाबपोश की दहशत में दमोह देहात क्षेत्र। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हथियारों से लैस नकाबपोश की दहशत में दमोह देहात क्षेत्र। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हथियारों से लैस नकाबपोश की दहशत में दमोह देहात क्षेत्र।

दमोह देहात थाना क्षेत्र में 2 दिन में नकाबपोशओ द्वारा दो घटनाओं को अंजाम दिया गया जहां बीते 1 दिन पहले दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लाडनबाग क्षेत्र में श्री राम कुंज कॉलोनी में हथियारबंद नकाबपोश घुस गए और जमकर लूटपाट की।गनीमत रही कि उस वक्त कोई उनसे मुकाबला या सामना करने को नहीं आया नहीं तो जो बीती रात मानपुरा में हुआ वह घटना श्री राम कुंज कॉलोनी में भी हो सकती थी जी हां आपको बता दें कि कल रात फिर से नकाबपोश की दहशत देखने को मिली।

दमोह देहात थाना अंतर्गत आने वाले मानपुरा गांव में पटेल परिवार को लूटने के उद्देश्य से बिजली डीपी से काट दी गई और जब हरेराम पटेल डीपी की ओर लाइट चेक करने गए उसी वक्त अपनी साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से हरेराम के घर में नकाबपोश घुस गया अंधेरे में जब नकाबपोश को देखते ही हरेराम की पत्नी चिल्लाई तो उन पर चाकू से हमला कर दिया उसी बीच हरेराम भी अपनी पत्नी की आवाज सुन कर पहुंचा तो उसके साथ भी चाकूबाजी की और दोनों में जमकर हाथापाई हुई उसी दौरान नकाबपोश के हाथों से हथियार गिर गए और वह भाग खड़ा हुआ।

नकाबपोश द्वारा छोड़कर भाग गए हथियार एक देसी तमंचा और चाकू को पुलिस ने जप्त कर केस विवेचना में लिया गया है और नकाबपोश की तलाश की जा रही है अब देखना होगा कि पुलिस दमोह देहात थाना क्षेत्र में नकाबपोश की दहशत कब तक खत्म कर पाती है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now