पहलाद पटेल पर लगे मारपीट के गंभीर आरोप पीड़ित वृद्ध के पुत्र ने बताया।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

पहलाद पटेल पर लगे मारपीट के गंभीर आरोप पीड़ित वृद्ध के पुत्र ने बताया।
हारट टिगड्डा पर वृद्ध के साथ लाठी औऱ चाकू से हुआ हमला,घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दमोह: हटा थाना क्षेत्र के हारट टिगड्डा पर वृद्ध के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे घायल वृद्ध को हटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात जिला अस्पताल 108 की मदद से रेफर किया गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

घायल वृद्ध परशु पटैल विजोरी मगरोन थाना निवासी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है वृद्ध के लड़के सालकराम पटेल ने बताया कि।

यह तेरहवीं के लिए भरोटा जा रहे थे तभी हारट टिगड्डा पर पहलाद पटैल के द्वारा लाठी और चाकू से हाथ पर हमला कर दिया जिसका बीच बचाव गांव के लोगो के द्वारा किया गया जिसके बाद गांव के लोगो की सहायता से हटा स्वाथ्य केंद्र भेजा गया था जिन्हें हटा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






