नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं सच्चाई का साथ और सच बोलना नहीं छोडूंगा इसी अंदाज में बात करते हुए सिद्धार्थ मलैया ने छोड़ी बीजेपी पार्टी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं सच्चाई का साथ और सच बोलना नहीं छोडूंगा इसी अंदाज में बात करते हुए सिद्धार्थ मलैया ने छोड़ी बीजेपी पार्टी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं सच्चाई का साथ और सच बोलना नहीं छोडूंगा इसी अंदाज में बात करते हुए सिद्धार्थ मलैया ने छोड़ी बीजेपी पार्टी।

दमोह जिले के पूर्व वित्त मंत्री के पुत्र सिद्धार्थ मलैया जो कि पिछले उपचुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी द्वारा निष्कासित किए गए थे उन्होंने आज प्रेस वार्ता करते हुए अपनी बात रखी और बताया कि पार्टी में मेरे परिवार ने कई वर्षों तक सेवाएं दी है और मैं जन्म से भाजपाई हूं और मैंने भी पार्टी के लिए बहुत कुछ कार्य अपने पिताजी के साथ मिलकर किए हैं लेकिन अपने पिता के कहने पर उपचुनाव में पार्टी के लिए काम कियाऔर उसके बाद हमें जो पार्टी ने निष्कासित किया उसके बावजूद भी मैं जनहित के कार्यों में लगा रहा और जनता से मिलता रहा। अब जब एक डेढ़ साल हो चुका है और पार्टी ने मन बना लिया है कि मैं पार्टी में ना रहूं तो मैं भी इस पार्टी में अब रहना नहीं चाहता और दुखी मन से आज भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देता हूं और मैं भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जुड़ा रहा हूं इसलिए मैं यह बातें क्लियर कर देना चाहता हूं कि मैं कभी किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा मैंने पार्टी छोड़ने का निर्णय अपने पिताजी को बता दिया है और उन्होंने बहुत प्रयास किए कि मैं पार्टी में रहूं लेकिन मैंने खुद मना किया कि आप मेरे लिए

किसी से बात मत करें मुझे दुख होता है कि जब पार्टी के लिए मेरे पिताजी ने इतना काम किया और हमारे पिता को हमारे लिए पार्टी में बात करनी पड़े बीजेपी पार्टी चाहती है कि मैं पार्टी में ना रहूं तो मैं भी अब ईश्वर की मर्जी मानते हुए पार्टी को छोड़ता हूं मैं सोचता हूं कि ईश्वर ने ही कुछ ऐसा सोचा है और ईश्वर कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि मैं अपनी राह अलग बनाऊं ईश्वर की इच्छा मानते हुए मैं आज पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं अब आगे देखना होगा कि कितने लोग मेरे साथ आते हैं हैं और कौन-कौन मेरा साथ देता है। सिद्धार्थ मलैया से पत्रकारों ने नगरीय निकाय चुनाव में उनकी एजेंडा के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि जैसा मेरे पिता ने

दमोह को गुंडा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया था उसी तरह से मैं काम करता रहूंगा और कल हुए पत्रकार पर जानलेवा हमले पर भी उन्होंने दुख जताया कि ऐसे गुंडा बदमाशों का साथ नहीं देना चाहिए जो कि संविधान के चौथे स्तंभ को भी अपने पैरों के नीचे कुचलते हैं ऐसे गुंडों का साथ मैं नहीं दूंगा और ऐसे गुंडों को जेल की हवा खानी पड़ेगी प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बहुत सी अनियमितताएं हैं जिन्हें मैं दूर करना चाहता हूं जैसे विकलांग और वृद्ध और बूढ़े मां बाप के लिए प्राथमिकता मिलनी चाहिए ऐसे कई कार्य करना चाहता हूं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now