नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में भाजपा पार्टी से स्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओ की आई बाढ़,जिला भाजपा कार्यलय में दिखने लगी स्तीफा लेने वालों की कमी,नाराज कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यलय की दीवालों पर स्तीफा चिपकाकर किया पार्टी को अलविदा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में भाजपा पार्टी से स्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओ की आई बाढ़,जिला भाजपा कार्यलय में दिखने लगी स्तीफा लेने वालों की कमी,नाराज कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यलय की दीवालों पर स्तीफा चिपकाकर किया पार्टी को अलविदा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के 9 पूर्व पार्षदों जिनमें कई वरिष्ठ पार्षद सम्मिलित है और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल अध्यक्ष सहित कुल 1 दर्जन कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यालय में ना होने पर और अन्य कोई वरिष्ठ पदाधिकारी ना होने पर सभी ने अपने इस्तीफे कार्यालय की दीवाल पर चस्पा कर दिए।

प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद रमेश जैन खजरी, इस्लाम पठान, नितिन चौरसिया पप्पू मलाई, उषा विनोद अग्रवाल, पूजा राज, शादाब खान, आशीष नेमा, निर्विरोध निर्वाचित पार्षद वंदना चौरसिया, कविता यादव, युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और संजू यादव ने अपने इस्तीफे कार्यालय की दीवाल पर चस्पा कर दिए
नगर पालिका परिषद दमोह के पूर्व सभापति एवं पार्षद नितिन चौरसिया पप्पू मलाई ने कहा कि विगत 2 वर्षों से हम जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर सवाल उठाए जा रहे थे विगत दिनों जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा एक बयान दिया गया था जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है उस से आहत होकर हम सभी पार्षद गण इस्तीफा दे रहे हैं


वरिष्ठ पार्षद इस्लाम पठान ने कहा कि हम सभी पुराने कार्यकर्ता को किसी भी तरह की जिम्मेदारी और बैठकों की सूचना नहीं दी जाती है हम भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए थे अब भाजपा संगठन अपनी विचारधारा से पीछे हट चुकी है इसलिए हम सब इस्तीफा दे रहे हैं


पूर्व जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि हम विद्यार्थी परिषद और भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं हम अटल आडवाणी की भाजपा की नीति के कारण संगठन से जुड़े थे अटल जी ने 1 वोट से अपनी सरकार गिरवा ली थी लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं किया था वर्तमान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई गई सत्ता मोह में पार्टी डूब चुकी है हम जैसे पुराने कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा इसलिए हम सभी इस्तीफा दे रहे
महिला पार्षद पूजा राज ने कहा कि भाजपा में नए नवेले कार्यकर्ता आ जाने से हम जैसे पुराने कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं की जाती हमें नजरअंदाज किया जाता है वरिष्ठ नेतृत्व को यह विचार करना होगा कि घर में नए मेहमान आने पर घर के सदस्यों की अनदेखी नहीं की जाती


युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि हम जैसे कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता महीनों से उपेक्षित 2021 के दमोह चुनाव के बाद हम जैसे कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है जिसकी जानकारी भी जिलाध्यक्ष दमोह को दी थी परंतु उनके द्वारा भी कोई कदम नहीं उठाया गया और विगत दोनों जिला अध्यक्ष का जो बयान सामने आया है उससे हम सभी आहत हैं मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा को बदनाम करने का कृत्य हम जैसे कार्यकर्ता नहीं कर रहे वर्तमान भाजपा में बैठे लोग स्वयं भाजपा को बदनाम कर रहे हैं रही राष्ट्रवाद की बात तो मैं पूछना चाहता हूं कि विधानसभा चुनाव 2018 में ऐसे कार्यकर्ताओं की राष्ट्रवाद की भावना कहां थी जो भाजपा प्रत्याशी को हराने में लगे हुए थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now