भाजपा में मची भगदड़ के बीच आज 6 लोगों ने और दिया इस्तीफा।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

भाजपा में मची भगदड़ के बीच आज 6 लोगों ने और दिया इस्तीफा।
दमोह जिले की भारतीय जनता पार्टी में पिछले 10 दिनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी से नाराज लोगों के इस्तीफे का दौर जारी दिखाई दे रहा है पिछले कुछ दिनों से हर रोज आधा दर्जन से अधिक लोग इस्तीफा देने आ रहे हैं यही वजह है कि एक दिन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा लिया दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ने तीसरे दिन से भारतीय जनता पार्टी में इस्तीफे लेने वालों की कमी दिखाई पड़ी यही वजह थी कि कुछ लोगों ने अपने इस्तीफे पार्टी कार्यालय की दीवाल पर चस्पा कर दिए तो आज भी हालात कुछ इसी प्रकार दिखाई दिए दमोह जिले के तीन गुल्ली निवासी सत्येंद्र साहू जब अपने साथियों के साथ

इस्तीफा देने पहुंचे तो जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह को फोन लगाया और उनके ना आने पर भाजपा कार्यालय में चौकीदार पद पर पदस्थ व्यक्ति को सत्येंद्र साहू सहित 6 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया सत्येंद्र साहू का कहना था कि हमारे पिताजी जो कि 3 बार पार्षद रहे और वरिष्ठ भाजपा के सदस्य रहे और हम पीढ़ियों से भाजपा में कार्य करते आ रहे हैं लेकिन बाहर से आए कार्यकर्ताओं की कदर है और पार्टी में वर्षो से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण ही आज हम भारतीय जनता पार्टी छोड़ रहे हैं नगरीय निकाय चुनाव के चलते अब देखना होगा कि कितने और लोग भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हैं सभी इस्तीफो में एक बात सामान दिखाई दी सभी का कहना है कि हम पार्टी से उपेक्षित किए गए हैं।
सत्येंद्र साहू अब भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बना सकते हैं अपनी ने करो पार्टी
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



