नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीम सिद्धार्थ मलैया ने किया आज अपना घोषणा पत्र जारी प्रेस वार्ता में बोले प्रधानमंत्री से 1 साल पहले सभी के लिए हर घर शौचालय स्कीम लाना चाहता था। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

टीम सिद्धार्थ मलैया ने किया आज अपना घोषणा पत्र जारी प्रेस वार्ता में बोले प्रधानमंत्री से 1 साल पहले सभी के लिए हर घर शौचालय स्कीम लाना चाहता था।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टीम सिद्धार्थ मलैया ने किया आज अपना घोषणा पत्र जारी प्रेस वार्ता में बोले प्रधानमंत्री से 1 साल पहले सभी के लिए हर घर शौचालय स्कीम लाना चाहता था।

दमोह टीम सिद्धार्थ मलैया ने आज प्रेस वार्ता कर अपनी असंगठित टीम का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें प्रमुख वादे में शहर को अपराध मुक्त बनाने की बात कही गई इस घोषणापत्र में नगर पालिका चुनाव के वादे से अधिक विधानसभा चुनाव के वादे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं घोषणापत्र से नगरपालिका के कार्य क्षेत्र से बाहर के वादे किए गए हैं जो कि नगरपालिका द्वारा इन वादों को पूरा नहीं किया जा सकता है जब तक विधानसभा क्षेत्र में बहुमत ना हो।

कार्यों में गुणवत्ता की बात की सिविल वार्ड 6 के बारे में आपको बता दूं कि यहां से गुजरने वाले करोंदा नाला पर जो नाला बनाया गया है जोकि पूर्णता गलत बना हुआ है इसमें सुभाष कॉलोनी की नालियां नहीं जोड़ी गई और नाला बना दिया गया जिससे बरसाती पानी लोगों के घरों में भरने की समस्या बनी रहती है जिस नाला का निर्माण कार्य जिस ठेकेदार ने किया था आज वह भी चुनाव लड़ रहे है।

शहर में कई जगह छोटे-छोटे पार्क बनाने की बात की जबकि शहर में बाजार में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है पार्किंग के लिए जब व्यापारी कलेक्टर और नेताओं के पास जाते हैं तो वह व्यापारियों से ही पार्किंग के लिए जगह मांगते हैं कि बताएं कहां बनवादे पार्किंग।

24 घोषणाएं की गई है जो कि सभी नगरपालिका के बस की बात नहीं है इससे यह प्रतीत होता है कि टीम सिद्धार्थ मलैया नगरपालिका के इतर विधानसभा की तैयारी में ज्यादा ध्यान दे रही है।

घोषणा पत्र में किए गए वादे को नगर पालिका जीतने के बावजूद भी पूरे नहीं किये जा सकते, तब टीम सिद्धार्थ मलैया का घोषणापत्र क्या सिर्फ घोषणापत्र ही वनकर रह जायेगा?

और प्रेस वार्ता के दौरान साथ में बैठे पूर्व पार्षदों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि हमारे पूर्व पार्षदों ने हर घर शौचालय की व्यवस्था के बारे में सोचा था उसके बाद 1 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसकी घोषणा की इसका मतलब है कि हम लोग आगे की सोच रख के काम करते हैं।

दमोह नगरपालिका चुनाव 2022 घोषणा – पत्र टीम सिद्धार्थ मलैया स्वच्छ , सुन्दर एवं व्यवस्थित दमोह का निर्माण । अपराध मुक्त दमोह । भ्रष्टाचार मुक्त नगरपालिका । शहर में विभिन्न विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता से कराने के लिये प्रतिबद्ध । ग्रीन दमोह क्लीन दमोह । आप सभी के संयुक्त प्रयास से दमोह को देश के पहले 10 स्वच्छ शहरों की सूची में लाना । आवास योजना में पात्र हितग्राहियों को एक गाईडलाईन बनाकर ईमानदारी से योजना का लाभ देना । विभिन्न स्थानों पर छोटे – छोटे पार्कों का निर्माण । पानी निकासी के बेहतर प्रबंधन के लिये बड़े नालों का निर्माण एवं नालियों को ढकना । व्यवस्थित ट्रैफिक एवं पार्किंग के लिए योजनावद्ध कार्य । बाजार एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाईट के माध्यम से उचित प्रकाश व्यवस्था करना । शहर को सी.सी. टी.वी कैमरों से कवर करना । ई – लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय का निमार्ण । आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए कॉल सेंटर की स्थापना | अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जबावदेही तय की जायेगी । गौ – संवर्धन एवं आवारा पशुओं से छुटकारा । बारात घर एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण । शहर के तालाबों का जीर्णोद्वार , सौंदर्यकरण । विधुत शव दाह गृह एवं मुक्तिधामों का सौंदर्यकरण । नये शॉपिंग कॉम्पेक्स का निर्माण , महिला मार्केट का निर्माण । सफाई , सफाई कर्मचारी , सेवादार आदि को यथोचित साधन एवं मानदेय उपलब्ध कराना । बाजार में विभिन्न स्थानों पर महिला टॉयलेट , मूत्रालय आदि उपलब्ध कराने । फुटपाथ एवं रेहणी दुकानदारों के लिये योजनाओं का लाभ दिलाकर सक्षम बनाना । दमोह के सामाजिक संगठनो , दानदाताओं एवं समाजसेवियों के माध्यम एवं संयुक्त प्रयासों से गरीबों के लिये 10 रू में भरपेट भोजन की सुविधा । पत्रकारों के लिये प्रेस क्लब की स्थापना । हम वादे नही इरादे लेकर आये है । इन सब लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आप जनता जनार्दन का सहयोग चाहियें ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now