नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह नगरीय निकाय चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में अनोखे वार्ड के बारे में जाने। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह नगरीय निकाय चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में अनोखे वार्ड के बारे में जाने।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह नगरीय निकाय चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में अनोखे
वार्ड के बारे में जाने।

दमोह जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान आप सभी को ज्ञात है कि इस बार पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र भी अपनी असंगठित टीम को लेकर नगरीय निकाय चुनाव में मैदान में हैं। जिससे नगरीय निकाय चुनाव में इस बार दमोह नगर पालिका में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।

आपको बता दें कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के आपने हर वार्ड के प्रचार-प्रसार के बैनर पोस्टर देखे होंगे लेकिन हम बात कर रहे हैं एक अनोखे वार्ड की जिसमें एक ही दीवाल पर तीनों पार्टियों का प्रचार होते हुए दिखाई दिया लेकिन इसमें अनोखी बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भारतीय जनता पार्टी पार्षद प्रत्याशियों के बैनर पोस्टरों से नदारद दिखे। भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी द्वारा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पोस्टर दिखाई दिया और ऊपर पूर्व वित्त मंत्री के पुत्र सिद्धार्थ मलैया के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह केक और बाजू में कांग्रेस का झंडा भी उसमें दिखाई दे रहा है।

जी हां मैं बात कर रहा हूं दमोह नगर के नया बाजार नंबर 3 वार्ड की जिसमें आज सिद्धार्थ मलैया अपने प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे जहां पर उन्हें अपने पिताजी का छाया चित्र दिखाई दिया तो उसके सामने खड़े होकर उन्होंने तस्वीर खिंचाई और सोशल मीडिया पर भी उसे वायरल किया और उंगली से इशारा भी करते नजर आ रहे हैं उस तस्वीर में अब सिद्धार्थ मलैया की उंगली का लोग कई तरह से अर्थ लगा रहे हैं कि शायद वह अपने प्रत्याशी का प्रचार ना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार तो नहीं कर रहे। या वह भाजपा को उंगली दिखा रहे हैं कि इस नगरीय निकाय में आप के प्रत्याशी हमारे पिताजी की तस्वीर यूज़ नहीं कर रहे लेकिन आज भी भारतीय जनता पार्टी में कई ऐसे कार्यकर्ता है जो अपना नेता जयंत मलैया को मानते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed