नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश दुनिया के साथ दमोह जिले में भी निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा। नगरीय निकाय चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों ने भी भगवान जगन्नाथ स्वामी से आशीर्वाद लिया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

देश दुनिया के साथ दमोह जिले में भी निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा। नगरीय निकाय चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों ने भी भगवान जगन्नाथ स्वामी से आशीर्वाद लिया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देश दुनिया के साथ दमोह जिले में भी निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा। नगरीय निकाय चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों ने भी भगवान जगन्नाथ स्वामी से आशीर्वाद लिया।

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर से हर साल आषाढ़ माह की दोज को भव्य रथयात्रा निकाली जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रथ यात्रा की शुरुआत 01 जुलाई को है। हिंदू मान्यता के अनुसार, विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का ही एक रूप जग्न्नाथ हैं। जिसका अर्थ होता है, जग का स्वामी। रथ यात्रा का आयोजन हर साल किया जाता है। रथयात्रा में भगवान जग्न्नाथ के अलावा उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के रथ भी शामिल होते हैं। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक पहुंचती है। हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का खास महत्व है।

नगरी निकाय चुनाव दमोह के असाटी वार्ड नंबर 1 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी प्रत्याशी दीपक चौरसिया को अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनाएं।

रथ यात्रा निकालने के 15 दिन पहले ही जगन्नाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। फिर कपाट खुलते ही यात्रा की शुरुआत होती है। उड़ीसा के पुरी के जगन्नाथ स्वामी मंदिर की यू तो कई कथाएं प्रचलित है यही वजह है कि आज पूरी के जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा देश दुनिया में मनाई जाती है।


आज दमोह में भी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ को खींचा और भगवान जगन्नाथ स्वामी जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और साथ ही सभी ने हाथ फैला कर भगवान जगन्नाथ स्वामी का प्रसाद लिया हिंदू मान्यता के अनुसार कहा जाता है जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी को 365 दिन भात का भोग लगाया जाता है।

दमोह के पुराने थाने पर जगदीश मंदिर से यह शोभायात्रा दमोह जिले के प्रमुख चौराहों से होती हुई जब टॉकीज चौराहे पर पहुंची तो वहां पर बैहराम टॉकीज के संचालक द्वारा भक्तजनों को प्रसाद एवं भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों को प्रसाद वितरण किया गया और भगवान जगन्नाथ स्वामी की आरती की । असाटी वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चौरसिया ने भी अपने कार्यालय के सामने भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की आरती कर आशीर्वाद लिया भाजपा कार्यालय में भी कैलाश शैलार ने भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की शोभायात्रा में सभी को प्रसाद वितरण कर भगवान जगन्नाथ स्वामी से आशीर्वाद लिया असाटी वार्ड के पूर्व पार्षद रहे नितिन चौरसिया भी शोभायात्रा में शामिल हुए और पुराने थाने पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा की पूजा की और भगवान से आशीर्वाद लिया।

बताया जाता है कि दमोह जिले में भगवान जगन्नाथ के रथ 2 मंदिरों से निकाले जाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहते हैं जिसमें प्राचीन समय से पुराने थाने पर जगदीश मंदिर से रथयात्रा निकाली जाती है तो वहीं कई सालों से हृदय स्थल घंटाघर के हनुमान गढ़ी मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण भगवान जगन्नाथ का रथ खींचते दिखाई देते हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now