नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर के राय चौराहे से किए गए ₹800000 चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शहर के राय चौराहे से किए गए ₹800000 चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर धर दबोचा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहर के राय चौराहे से किए गए ₹800000 चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर धर दबोचा।

बीते दिन हुई चोरी की वारदात को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मात्र 24 घंटे के अंदर अपराधियों को किया गिरफ्तार घटना 4 जुलाई को रात्रि रोहित असाटी निवासी ग्राम बकायन थाना बटियागढ़ ने थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह गल्ला व्यापार का काम करता है जो अपने व्यापार के काम से दमोह एसडीएफसी टंडन बगीचा बैक से 8 लाख रूपये निकालकर राय चौराहा दिलीप गुप्ता की दुकान में पहुंचकर 10 हजार रूपये एक व्यापारी को दे दिये थे एवं व्यापारियों से पुराना हिसाब – किताब करने लगा और बाकी 7 लाख 90 हजार रूपये बैग में रखे हुये थे बैग दुकान के काउन्टर पर रख दिया था तभी किसी अज्ञात लड़के द्वारा बैग चोरी कर लिया गया है । आवेदक की उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 504/22 धारा 379 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये समस्त थाना प्रभारियो को नाकाबंदी हेतु सूचना दी गई तथा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरो का फुटेज प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिर द्वारा सूचना

प्राप्त होने पर ग्राम किल्लाई के पास से संदेही राजा पिता दोहराज पारदी निवासी पारदीटोला सुरखी जिला सागर को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही आरोपी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से 5 लाख 85 हजार 500 रूपये जप्त किये गये एवं पूछताछ पर बताया कि इसका एक साथी नाम महोत्रा निवासी गनेश गंज जिला सागर का शेष रूपये लेकर कही चला गया है जिसकी लताश जारी है ।गिरफ्तार आरोपी – – राजा पारदी पिता दोहराज पारदी उम्र 21 साल निवासी सुरखी जिला सागर को माननीय् न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है जिसका पी.आर. लिया जायेगा । फरार आरोपी – नाम महोत्रा पारदी निवासी गनेशगंज थाना सानौधा जिला सागर ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now