नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के विरोध में अब दमोह के विशाल हिंदू गौ सेवा समिति के लोगों ने भी किया विरोध प्रदर्शन। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भारतीय फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के विरोध में अब दमोह के विशाल हिंदू गौ सेवा समिति के लोगों ने भी किया विरोध प्रदर्शन।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के विरोध में अब दमोह के विशाल हिंदू गौ सेवा समिति के लोगों ने भी किया विरोध प्रदर्शन।

देवी काली पर दिए बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की मुसीबतें बढ़ गई हैं. महुआ मोइत्रा के खिलाफ उनके विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई गई है. बीजेपी (BJP) ने महुआ मोइत्रा को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि हमारा महिला मोर्चा पुलिस थाने में जाएगा और अनुरोध करेगा कि महुआ मोइत्रा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. महुआ के बयान से टीएमसी ने खुद को अलग कर लिया है।

भारतीय फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री ‘काली (Kaali)’ का विवादित पोस्टर देखने के बाद उनके विरोध में
विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति के तत्वधान में बॉलीवुड की फिल्मो मैं सनातनी वेद शास्त्रों का खंडन कर एवं टीवी सीरियलों में देवी-देवताओं पर बन रहे सीरियलो के विरोध मैं विशाल हिंदू गौ सेवा समिति एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों के तत्वधान में एक लाख

इक्कीस हजार हनुमान चालीसा के पाठों का लक्ष्य लेकर 108 हनुमान चालीसा के पाठ कचहरी सरकार हनुमान मंदिर में कर शंखनाद एवं सदस्यता अभियान के साथ किया गया है जगत

समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र गुरु ने बताया कि हमारे हिंदू वेदिक शास्त्रों में जो देवी देवताओं का उल्लेख है उसका खंडन कर टीवी सीरियल में जो नाटक बन रहे हैं उन्हें मनोरंजन की दृष्टि से दिखाया जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी और जनता जो भगवान के सीरियल एवं फिल्में देखती हैं उन्हें भ्रमित करने का बॉलीवुड एवं टीवी सीरियलों द्वारा हिंदू धर्म के पूजनीय देवी देवताओं के प्रति आस्था खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है और हिंदू धर्म को पूर्ण रूप से नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है एवं संपूर्ण भारत में हमारे देवी देवताओं को हंसी का पात्र बनाया जा रहा हैं और अभी वर्तमान में डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली फिल्म बनाई गई है उसमें माता काली जी सिगरेट पीते हुए बताई गई जिसका संपूर्ण भारत में विरोध चल रहा है अतः हमारे हिंदू वैदिक देवी देवताओं को फिल्मों एवं टीवी सीरियलों में इनका प्रयोग ना किया जाए ऐसी गतिविधियों पर कानून बनाया जाए ।

जो ऐसी फिल्मों एवं सीरियल बनाने वालों के विरोध में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रत्येक ग्राम शहर नगर तहसील वार्डों में हनुमान चालीसा के पाठों के माध्यम से सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं को जागृत कर संपूर्ण भारत वर्ष में उग्र आंदोलन किया जाएगा साथ ही पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि विशेष समुदाय के विरोध में अगर कुछ भी एक शब्द गलत कहा जाता है तो हिंदू भाइयों की हत्या कर दी जाती है तो ऐसी स्थिति में गतिविधियां अगर चलती रहे तो संपूर्ण भारत में एवं मध्य प्रदेश में जिस तरीके से अन्य समुदाय द्वारा किया जाता है तो उन्हें उसी प्रकार से उत्तर दिया जाएगा इसका जिम्मेदार संपूर्ण प्रशासन रहेगा कार्यक्रम में समिति के पंडित राजन पांडे जगतराम असाटी सचिन ठाकुर दीपक गौतम बाबू शर्मा नीलेश राज प्रिंस असाटी प्रभु चौरसिया दीपक सोनी आकाश पाठक दीपक चौरसिया बृजेश लारिया रोही वाल्मीक ललित सैनी प्रभात सोनी सेहत अधिक संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now