नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में हुए पंचायती चुनाव में जहां जनपद पंचायत में भाजपा ने बाजी मारी तो दूसरे ही दिन कांग्रेस ने भा जा पा को पटखनी देते हुए जिला पंचायत अपने कब्जे में किया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में हुए पंचायती चुनाव में जहां जनपद पंचायत में भाजपा ने बाजी मारी तो दूसरे ही दिन कांग्रेस ने भा जा पा को पटखनी देते हुए जिला पंचायत अपने कब्जे में किया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में हुए पंचायती चुनाव में जहां जनपद पंचायत में भाजपा ने बाजी मारी तो दूसरे ही दिन कांग्रेस ने भा जा पा को पटखनी देते हुए जिला पंचायत अपने कब्जे में किया।

दमोह जिले में हुए पंचायती चुनाव में शह और मात का खेल देखने को मिला जहां चुनाव के समय से ही शह और मात का खेल चलता रहा। आपको बता दें कि यह खेल आज जिला पंचायत के निर्वाचन के दिन तक कलेक्ट्रेट में जारी रहा।


आज दमोह जिले में दमोह कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे

इसमें जानकी बाई चंद्रभान सिंह का फॉर्म रिजेक्ट हो जाने के कारण वह अध्यक्ष पद के लिए फार्म जमा नहीं कर पायी।

सिर्फ दो ही प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए इसमें श्रीमती जमुना बाई पति देशराज एवं श्रीमती रंजीता गौरव पटेल के बीच वोटिंग कराई गई कांग्रेश की रंजीता गौरव पटेल को 10 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को हराया जमुना पति देवराज सिंह को 5 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही पंचायती चुनाव खत्म हुए और इन पंचायती चुनाव के परिणाम में कांग्रेस और भाजपा के बीच एक नई पार्टी जोकि असंगठित रूप से अपने प्रत्याशी उतारे हुए थी उन्होंने भी कई लोगों का समीकरण बिगाड़ा और जिला पंचायत में कांग्रेश की जीत से जाति समीकरण भी टूटते दिखाई दिए। निर्वाचन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद

.कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर अजय टंडन विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया भव्य जुलूस, कलेक्ट्रेट से प्रारंभ हुआ जो एसपी ऑफिस होकर बेलाताल, घंटाघर होकर शहर के मुख्य मार्गो से कांग्रेस कार्यालय पहुंचा. इसके बाद जुलूस का समापन हुआ।

दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद निर्वाचन के लिये मतदान उपरांत दृगपाल सिंह को 02 मत, डॉ. मंजू देवलिया को 08 मत और श्रीमती रीना रानी को 05 मत प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने डॉ. मंजू देवलिया को जिला पंचायत उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now