नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजधानी भोपाल में स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसलिंग ने मारा छापा ।इस मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी का नाम जानकर चौक जाएंगे। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

राजधानी भोपाल में स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसलिंग ने मारा छापा ।इस मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी का नाम जानकर चौक जाएंगे।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजधानी भोपाल में स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसलिंग ने मारा छापा ।इस मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी का नाम जानकर चौक जाएंगे।

भोपाल. राजधानी भोपाल में स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसलिंग ने छापा मारा है, यहां काउंसलिंग की टीम सीधे ओपीडी और आईपीडी में पहुंची, जहां उन्हें कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही नजर आई, यहां न तो ओपीडी में पर्याप्त मरीज थे, न ही आईपीडी में भर्ती मरीज थे, 100 बेड के इस कॉलेज में महज 5 मरीज नजर आए, वे भी छोटी-मोटी बीमारी से पीडि़त थे, अचानक पहुंची काउंसलिंग की टीम को देखकर कॉलेज प्रबंधन के होश उड़ गए, क्योंकि उन्हें थर्ड ईयर की मान्यता लेनी है, जो अब खतरे में नजर आ रही है।

पत्रिका की जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मेडिकल काउंसलिंग की टीम महावीर मेडिकल कॉलेज पहुंची, उन्होंने सीधे ओपीडी और आईपीडी में पहुंचकर वहां मिल रही मरीजों की सुविधाओं सहित अन्य स्थितियों के बारे में जांच की, टीम को कई चीजें ऐसी नजर आई, जो सिर्फ कागजों में ही बताई गई है, धरातल पर उनका अस्तित्व नहीं था, चूंकि आईपीडी में भी कुल क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत बेड तो भरे होने चाहिए, लेकिन यहां टीम को सबकुछ खाली-खाली नजर आया।


आपको बतादें कि महावीर मेडिकल कॉलेज के ट्रस्ट को एमपी के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया संभालते हैं, उनका परिवार इस ट्रस्ट के बोर्ड में विभिन्न पदों पर है, वहीं मेडिकल कॉलेज को रिटायर्ड आईएस अफसर राजेश जैन देखते हैं, शुक्रवार को अचानक पहुंची मेडिकल काउंसलिंग की टीम को देख सभी के होश उड़ गए, कॉलेज में मौजूद प्रबंधन के लोगों से जब सवाल जवाब किए जाने लगे तो वे भी डरे सहमे हुए ऐसे जवाब दे रहे हैं, जिससे साफ नजर आ रहा है कि वे सामने आई हकीकत को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now