नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दो दिन सजेगी संगीत की महफ़िल- जश्ने आज़ादी में सदाबहार नगमों की शाम
दमोह / आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस बार टीम दमोह आयडल और गणेश फैन्स क्लब का सालाना जलसा जश्ने आज़ादी यादागर होने जा रहा है। 20 और 21 अगस्त को दमोह के मानस भवन में होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीम दमोह आयडल के दिलीप दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 18 सालों से चले आ रहे इस आयोजन को लेकर इस बार खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इस वर्ष आज़ादी के 75 साल पूरे होने के बाद जहां देश भर में उमंग उत्साह है वहीं दमोह के कलाकार अपने तरीके से ये जश्न मनाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन यानी 20 अगस्त को सदाबहार फिल्मी गीत पेश होंगे जिनमे रफी किशोर लता आशा मुकेश सहित अन्य पुराने गायकों के गीतों की प्रस्तुति होगी वहीं दूसरे दिन 21 अगस्त रविवार को सुपर 90 सेगमेंट से 90 के दशक के यादागर रोमेंटिक गीतों को कलाकार पेश करेंगे। दोनों दिन ठीक शाम 7 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। आयोजन को हाईटेक बनाने के लिए तकनीकी टीम सक्रिय है और हॉल के अंदर लोगों को अलग नजारा देखने को मिलेगा। टीम दमोह आयडल और गणेश फैन्स क्लब की ओर से समाजसेवी महेंद्र दुबे ने सभी कला प्रेमियो से आग्रह किया है कि दो दिवसीय ये आयोजन पूर्ण परिवारिक माहौल में होगा अतः सभी जन परिवार सहित पधारें और यादगार संगीत के इस आयोजन का आनंद लें।

जनभागीदारी, साझेदारी और इच्छाशक्ति…* जल जीवन मिशन की सफलता के पीएम मोदी ने बताए ये मजबूत स्तंभ।

पीएम ने कहा कि आज एक बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र दिवस है. देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. दुनियाभर में फैले भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों को बधाई।

पूरे देश में आज मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों के बाहर सुबह से ही दिख रहा है भक्तों का तांता।

मवाना थाना नोहटा के अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

COVID-19* देश में 24 घंटे में मिले 15,754 संक्रमित, दिल्ली में डरा रही संक्रमण दर।

कांग्रेस का अध्यक्ष कौन?* अशोक गहलोत से अब कमलनाथ से लेकर मीरा कुमार समेत कई नामों की भी चर्चा।

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा, दिल्ली- एनसीआर समेत 21 ठिकानों पर कार्रवाई, बोले- स्वागत है।

अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- ‘मनीष सिसोदिया के काम की US में हुई तारीफ, तो सरकार ने दिया CBI गिफ्ट।

 

दमोह जिला सिटी कोतवाली मैं आवेदन देकर f.i.r. करने की मांग की गई मध्य प्रदेश मैं फिल्म निर्माता अद्वैत चंदन एवं आमिर खान द्वारा बनाई गई बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा जिसमें भारतीय सेना व हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई और सिक्ख समाज की बदनामी की गई जिस वजह से आज विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति के प्रदेश प्रमुख शैलेंद्र अवस्थी के द्वारा एफ आई आर की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

अगले चुनाव से पहले बिहार में फिर होगा उलटफेर’, JDU-RJD गठबंधन पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी।

PM मोदी को घेरा और फिर ममता से मिले, तारीफ भी की; क्या करने जा रहे हैं बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी।

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले भरूच के सात नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

Ex-NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े को ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी, संदेश में लिखा- हिसाब देना पड़ेगा, हम तुन्हें खत्म कर देंगे।

‘इंटरनैशनल मीडिया में दिल्ली के स्कूलों की तस्वीरें छपवाने के लिए दिल्ली का पैसा बर्बाद कर रहे अरविंद केजरीवाल’, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बड़े आरोप।

 

*अभा असाटी वैश्य महासभा की दो दिवसीय चिंतन बैठक संपन्न हुई* दमोह. दिनांक 16 एवं 17 अगस्त 2022 को दमोह के असाटी वार्ड स्थित संस्कार भवन में असाटी समाज दमोह के दो दिवसीय संयोजन में अखिल भारतीय असाटी महासभा की प्रकोष्ठ बार 2 दिवसीय चिंतन बैठक संपन्न हुई. जिसमें असाटी समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों के निवासरत समाज बंधुओं को व्यापार, शिक्षा, विधि आदि से जुड़ी जानकारी साझा की जाए. समाज के प्रतिभाओं छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाए. अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह हेतु योजना बनवाई गई. समाज की धरोहर (मंदिर भवन आदि) को विकसित किया जाए. बदलते परिवेश में मेट्रो एवं विदेश में निवासरत युवाओं को समाज से जोड़ा जाए. प्रशासनिक सेवा में जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाए. महिला समिति की सामाजिक गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर बनाकर उसे लागू किया जाए. युवा समिति द्वारा महासभा की योजनाओं का प्रचार किया जाए. इस दो दिवसीय चिंतन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र असाटी बड़ा मलहरा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विशाल असाटी बालाघाट, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव केदारनाथ असाटी लुहारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद नायक टीकमगढ़, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि असाटी जबलपुर, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अंकुर असाटी बल्देवगढ़,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री एमके असाटी टीकमगढ़, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राजेंद्र असाटी चंदू दमोह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति मुन्नी असाटी दमोह,राष्ट्रीय महानगरीय समिति सह संयोजक श्रीमती संगीता असाटी इंदौर, श्री सचिन असाटी गुरुग्राम, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रमेश असाटी दमोह, डॉ रमेश असाटी बड़ा मलहरा, राष्ट्रीय व्यापार संयोजक दिलीप असाटी तिरोड़ा, राष्ट्रीय परिणय बंधन संयोजक श्री मुरारी असाटी दमोह, राष्ट्रीय शिक्षा संयोजक डॉ एमके नायक टीकमगढ़, राष्ट्रीय पुरातत्व संयोजक धनप्रसाद असाटी बड़ा मलहरा, राष्ट्रीय विधि संयोजक श्री एडवोकेट आनंद गुप्ता जबलपुर, राष्ट्रीय असाटी शिक्षा समिति शिक्षा सहसंयोजक विमल नरेंद्र असाटी गोंदिया के साथ विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल हुए. इस बैठक के आयोजन में असाटी समाज समिति असाटी, नवयुवक मंडल असाटी, महिला मंडल दमोह के साथ-साथ सकल असाटी समाज दमोह का सहयोग सराहनीय रहा. जिसकी समस्त अतिथियों द्वारा प्रशंसा जाहिर की गई. *असाटी समाज दमोह*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now