सर्व ब्राह्मण समाज व पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ दमोह द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

सर्व ब्राह्मण समाज व पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ दमोह द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।
दमोह। सर्व ब्राह्मण समाज व पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ दमोह द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया साथ ही नारेबाजी करते हुए अस्तपाल चौक पर प्रीतम लोधी का पुतला दहन किया गया। पं.मनोज देवलिया ने बताया कि प्रीतम लोधी द्वारा सनातन धर्म, मातृ शक्ति, ब्राह्मण समाज एवं भारतीय संस्कृति व पुराहितों कर्मकाण्डी वर्ग कथा व्यासोको अपमानित करने का अपराध किया है।

पं.राहुल पाठक ने बताया कि उसके विरूद्व आपराधिक प्रकरण भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295 ए , एवं किसी धर्म या उसके संस्थापको पर गंदी टीका टिप्पणी करने पर धारा 153 ए , के अंतर्गत अपराध पंजीवृद्व करने का कष्ट करें व प्रीतम लोधी के खिलाफ कठोर कार्यवाही न होने पर सर्व ब्राह्मण समाज दमोह व पुजारी पुरोहित महासंघ दमोह उग्र आंदोलन के लिये विवश होगा जिसकी संपूर्ण जबावदेही दमोह जिला प्रशासन की होगी।

प्रीतम लोधी के इस बयान पर पंडितों की नाराजगी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा द्वारा उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

ज्ञापन सौपने वालों में मोनू पाठक दर्शन मिश्रा, जागेश्वर मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, मनोज शुक्ला, रामेश्वर पांडे, ब्रजेश गर्ग, तुलसीराम तिवारी, चंद्रगोपाल पौराणिक, आशीष कटारे, छोटू गौतम, सुदर्शन पाठक, राम गौतम, रामेश्वर शर्मा, कृपाल पाठक, प्रशांत शर्मा, प्रशांत तिवारी, शंकर गौतम, शुभम खमपरिया, संजय गौतम, गोलू गौतम, मनीष तिवारी, आशीष शर्मा, संदीप गौतम, श्रवण पाठक, संतोष तिवारी, संदीप शर्मा, विनोद राठोर, चंदू उपाध्याय, आशीष राजौरिया, रीतेश अवस्थी, अजीत चौबे, कौशलेन्द्र पाण्डे, अनुराग राहुल उपाध्या, नीरज दुबे, नीरत तिवारी, राजकुमार दुबे, सत्यम चौरसिया, बडू चौरसिया, लकी चौरसिया, भद्दू महाराज आदि ब्राह्मण समाज व पुजारी पुरोहितो की उपस्थिति रहीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






