नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांजे की तस्करी कर रहे भाजपा नेता के पुत्र से पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है। दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

गांजे की तस्करी कर रहे भाजपा नेता के पुत्र से पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है। दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गांजे की तस्करी कर रहे भाजपा नेता के पुत्र से पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है। दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।

दमोह, गांजे की तस्करी कर रहे भाजपा के एक नेता के पुत्र को नोहटा पुलिस ने लाखों रुपए गांजा के साथ पकड़ लिया है। नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि चौरई निवासी भूप सिंह लोधी का बेटा छोटू उर्फ राजवेंद्र लोधी एक वैन में गांजा भरकर देर रात सप्लाई करने जा रहा था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसे घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया।

लेकिन वह जंगल के रास्ते फरार होने की तलाश में था। अंधेरा होने के कारण आरोपी रात भर पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन अंततः उसे वही घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपी राजवेंद्र का एक साथी पथरिया निवासी गुड्डू लोधी भी पकड़ में आ गया है।

जबकि चौरई निवासी प्रेम सिंह लोधी चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की पुरानी हिस्ट्री है। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता का बेटा छोटू ऊर्फ राजवेंद्र 376 एवं 302 के एक मामले का वांछित अपराधी है। वह काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर बचता रहा। लेकिन अबकी बार पकड़ में आ गया। इसी तरह दूसरा आरोपी गुड्डू लोधी 2019 में छत्तीसगढ़ के महासमुंद इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 10 लाख 10 हज़ार रुपए है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now