नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़कों का यदि शीघ्र ही सुधार कार्य नहीं किया गया तो देंगे अनिश्चितकालीन धरना कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा नोहटा पुल पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सड़कों का यदि शीघ्र ही सुधार कार्य नहीं किया गया तो देंगे अनिश्चितकालीन धरना कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा नोहटा पुल पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सड़कों का यदि शीघ्र ही सुधार कार्य नहीं किया गया तो देंगे अनिश्चितकालीन धरना
कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा नोहटा पुल पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

दमोह जबलपुर मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दमोह से गुवरा तक ऐसा कोई भी स्थान नहीं है। जहां पर सड़क में गड्ढे ना हो और नोहटा पुल के समीप तो स्थिति इतनी भयावह है कि उन गड्ढों में गिरकर कभी भी कोई भी बड़ा हादसा व्यारमा नदी में हो सकता है और इसके लिए पूर्णरूपेण एमपीआरडीसी एवं शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा ।यह बात कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रजू यशोधरन द्वारा नोहटा पुल पर सड़कों के सुधार कार्य हेतु किए गए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए।


उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश की सड़कें वाशिंगटन की सड़कों से अच्छी नजर आती हैं। मुख्यमंत्री जी आप यहां आकर जमीनी स्तर पर देखें कि हमारे दमोह जिले की प्रमुख सड़कों की हालत क्या है। ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढों के अलावा और भी कुछ हो। पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते जहां अनेक वाहन चालक काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं आए दिन लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।


इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने भी संबोधित करते हुए कहां कि यदि शीघ्र ही इन सड़कों का सुधार कार्य नहीं किया गया तो दमोह से सिग्रामपुर तक जगह-जगह आंदोलन कर प्रदर्शन किया जाएगा। सभा को गोविंद तिवारी नीरज जयसवाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इसके पूर्व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों द्वारा इन गड्ढों के विरोध में धरना दिया गया और नारेबाजी की गई तथा दोनों ओर से आने वाले वाहनों को भी रोक कर चक्का जाम किया गया। धरना प्रदर्शन को अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए इन सड़कों और गड्ढों के शीघ्र सुधार की मांग की अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही गई।

धरना प्रदर्शन के उपरांत नोहटा नायब तहसीलदार नीतू बागरी को कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें शीघ्र ही इन सड़कों के सुधार कार्य ना होने की दशा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रजु यशोधरन, संतोष रजक, तेजी यादव, दीपक यादव, संदीप यादव, मान सिंह लोधी, कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पं सतीश दुबे, अमित जैन, आशीष जैन, रम्मू पटैल, लक्ष्मी पटैल, शेख अमान, लक्ष्मी पटैल, कमलेश पटैल, राजकुमार पटेल, आरिफ गुड्डू खान, शाहिद खान, अनिल रैकवार, माधव सिंह, राजेश साहू, राम , हीरा, ओंकार आदि सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now