नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़की के प्राइवेट फोटो वीडियो लेकर करने लगा ब्लैकमेल। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़की के प्राइवेट फोटो वीडियो लेकर करने लगा ब्लैकमेल।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की साइबर सेल ने दमोह मैं रहने वाले भगवान दास ठाकुर के बेटे आकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह लड़का, लड़की बनकर दूसरी लड़की से चैट कर रहा था। चैटिंग के दौरान इसने बड़ी ही होशियारी से उसके प्राइवेट फोटो वीडियो ले लिए और फिर ब्लैकमेल करने लगा था।


साइबर पुलिस ने बताया कि 27 साल की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह लड़की भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। लड़की ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक लड़की के साथ वह इंटिमेट हो गई थी। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए थे। दोनों सहेलियां शादी कर सारी जिंदगी साथ रहना चाहती थी, लेकिन 4 साल पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और फिर बात चीत बंद हो गई थी।


लड़की ने बताया कि कुछ समय पहले उसी सहेली का सोशल मीडिया पर मैसेज आया। उसने सॉरी बोला और फिर दोनों की चैटिंग शुरू हो गई। इस दौरान उसने कुछ प्राइवेट फोटो और वीडियो मांगे। पुराना रिलेशन था इसलिए फोटो वीडियो भेज दिए। इसके बाद उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 1500000 रुपए की डिमांड की। लड़की की शिकायत पर साइबर पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि लड़की नहीं बल्कि लड़का है।


साइबर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया लड़का, उसी लड़की का दोस्त है। उसे दोनों लड़कियों के बारे में सब कुछ पता था। उसने फर्जी आईडी बनाई और चैट करने लगा। फिर जब फोटो वीडियो मिल गए तो ब्लैकमेल करने लगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now