समस्त हिंदू संगठनों ने किया शांति समिति की बैठक का विरोध और बहिष्कार, लगाए गंभीर आरोप। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

समस्त हिंदू संगठनों ने किया शांति समिति की बैठक का विरोध और बहिष्कार, लगाए गंभीर आरोप
दमोह। दमोह जिला प्रशासन द्वारा आने वाले हिंदू त्योहारों को ध्यान में रखकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। इस आयोजन को बड़े ही गुप्त तरीके से किया गया। इस बैठक में अपेक्षित हिंदू संगठनो के किसी भी पदाधिकारी को सूचना नहीं दी गई जब इस बैठक की जानकारी कुछ मीडिया हाउस द्वारा हिंदू संगठनो के जिम्मेदार पदाधिकारियों को मिली तो समस्त हिंदू संगठन जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, युवा वाहिनी (हिन्दू जागरण मंच) और अन्य सामाजिक हिंदू संगठन ने एक स्वर में इस शांति समिति की बैठक का बहिष्कार किया है, और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने इस गुप्त मीटिंग में ऐसे लोगों को आमंत्रित किया जिनका आने वाले हिंदू त्योहारों में कोई योगदान या सहयोग नहीं होता। अतः उक्त प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए समस्त हिंदू संगठनो ने इस शांति समिति में रखे गए विषयों का और शांति समिति की इस बैठक का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा इस एक विज्ञप्ति के माध्यम से की हैं, और प्रशासन को आगाह किया हैं कि हिंदू त्योहारों में अगर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या माहौल खराब होता है, तो पूर्ण जिम्मेदारी दमोह प्रशासन की होगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






