नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में नहीं रुक रही चाकूबाजी की घटनाएं फिर चले दमोह में चाकू। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में नहीं रुक रही चाकूबाजी की घटनाएं फिर चले दमोह में चाकू।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में नहीं रुक रही चाकूबाजी की घटनाएं फिर चले दमोह में चाकू।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह जिले के सीएसपी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर पुराने थाने के पास आज एक युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि घायल आशीष पांडे का इन लोगों से पुराना विवाद चल रहा है और यहां दोनों लोग नशा करने के लिए आए थे तभी इनके पुराने दुश्मन मौके पर पहुंच गए और ताबड़तोड़ चाकुओं से आशीष पांडे पर हमला कर दिया जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में आशीष पांडे को जबलपुर रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि दमोह जिले में ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जिस दिन चाकू बाजी की घटना सामने ना आए अब नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है और त्योहारों का दौर शुरू हो जाएगा ।

त्योहारों के मद्देनजर अब पुलिस को जरूरत है कि बदमाशों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें ताकि त्योहारों के वक्त कोई भी अप्रिय घटना सामने ना आए। यह घटना भी विशेष इसलिए हो जाती है कि सीएसपी ऑफिस से महज 100 मीटर के अंदर बदमाश आते हैं और युवक को चाकू मार कर चले जाते हैं उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है कि सीएसपी ऑफिस के सामने हम घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तालाब पर अवैध रूप से गांजा तस्कर और ड्रग्स तस्कर इकट्ठे होते हैं और वही सभी गांजा पीते हैं और ड्रग्स का नशा करते हैं जिससे यहां पर अप्रिय घटनाएं होने का माहौल बना रहता है अब पुलिस को चाहिए कि सीएसपी ऑफिस के सामने बिक रहे गांजे तस्करों को पकड़ कर जल्द से जल्द उन्हें जेल भेजे ताकि हिंदू त्योहारों नवरात्रि और दशहरा का पर्व शांति से मनाया जा सके

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now