नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता के काम में रोड़ा बने दमोह कलेक्टर को विधायक राम बाई ने उनके कर्तव्यों को याद कराया । – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जनता के काम में रोड़ा बने दमोह कलेक्टर को विधायक राम बाई ने उनके कर्तव्यों को याद कराया ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जनता के काम में रोड़ा बने दमोह कलेक्टर को विधायक राम बाई ने उनके कर्तव्यों को याद कराया ।

दमोह, मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार आपकी सरकार आपके द्वार जैसे स्लोगन के साथ आज जनता की समस्याओं को लेकर जन जागृति और जन निराकरण शिविर लगाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से ब्लाक और जिला स्तर पर शिविर के माध्यम से एक ही मंच पर सभी अधिकारी बैठकर तत्काल ही जनता की समस्या का निराकरण करें। पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नरसिंहगढ़ में कल जब शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार शिविर का आयोजन किया गया तो समस्या सुनने के लिए क्षेत्र की विधायक राम बाई भी शिविर में पहुंची तो वहां देखा की आधे से ज्यादा डिपार्टमेंट के अधिकारी शिविर में मौजूद ही नहीं थे तो जन समस्याओं का निराकरण भला कैसे हो।

सरकार की मंशा पर पानी फेरते अधिकारी कर्मचारी जब शिविर में मौजूद नहीं थे तो राम बाई द्वारा दमोह कलेक्टर को फोन लगाया गया और समस्याएं बताई जिस पर दमोह कलेक्टर ने अपने पुराने ढर्रे के अनुसार नियम का हवाला देते हुए कहा कि जो नियम में होगा वह सभी करेंगे।

राम बाई सिंह का कहना था कि अगर आप इतने ही नियम से चलते हैं तो आप भी नियमों का पालन क्यों नहीं करते और नियमों का पालन करने के लिए क्या जनता का ही दायित्व है सरकारी कर्मचारियों का कोई दायित्व नहीं। फिर विधायक राम बाई जनसुनवाई में आए हितग्राहियों के साथ दमोह कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर उन्होंने लोगों की समस्याएं दमोह कलेक्टर को बताई और नियम भी बताएं की किस नियम के अनुसार एक महिला को 15 साल से राशन नहीं मिल पा रहा है।

जनता की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेक इरादों में रोड़ा बने सरकारी कर्मचारी। दमोह कलेक्टर कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और दमोह एसपी को भी ज्ञापन सौंपा विधायक राम बाई पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।


पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर महोदय सोते नजर आ रहे थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी उस बात का भी राम बाई ने जिक्र किया और कल के घटनाक्रम के बाद जहां सरकारी कर्मचारी कलेक्टर के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं तो सोशल मीडिया पर विधायक राम बाई के समर्थन में भी लोग खड़े नजर आ रहे हैं। कल जहां कलेक्टर के समर्थन में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी कलेक्टर के समर्थन में खड़े नजर आए तो अब राम बाई भी कलेक्टर के विरोध उग्र आंदोलन की भूमिका बना सकती हैं उन्हें भी सोशल मीडिया पर जनता का काफी समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

जनता का कहना है भले ही राम बाई ने आज असंसदीय भाषा का प्रयोग किया हो वह गलत है लेकिन सरकारी कर्मचारियों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह जनता से किस भाषा में और कैसे व्यवहार करते हैं यही वजह है कि आज सरकारी कर्मचारियों से जनता परेशान दिखाई दे रही है और जनता भी आज उन्हें संसदीय भाषा का प्रयोग करने की सलाह दे रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now