बाजार में महिला प्रसाधन डीलक्स कांप्लेक्स हेतु दिया मांग पत्र
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बाजार में महिला प्रसाधन डीलक्स कांप्लेक्स हेतु दिया मांग पत्र
दमोह – भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने नगरपालिका सीएमओ के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें दमोह शहर के बाजार में महिला प्रसाधन डीलक्स कांपलेक्स महिला यूरिनल कांप्लेक्स की रखने की मांग की।
जिला संयोजक जुगल अग्रवाल ने कहा कि बाजार में आने वाली महिला ग्राहक, महिला दुकानदार एवं उनमें कार्यरत महिला कर्मचारियों हेतु अति आवश्यक है दैनिक दिनचर्या से संबंधित हेतु महिलाओं को कई बार मानसिक पीड़ा होती है एवं कभी-कभी तो शर्मिंदगी महसूस होती है दमोह नगर के बाजार में नगर पालिका का बाजार क्षेत्र बहुत बड़ा है इस हेतु कम से कम शहर में दो से तीन जगह है महिला शौचालय के नाम से निर्माण कराए जाने के लिए आज सभी पदाधिकारी सीएमओ नगरपालिका से मिले साथ ही साथ गोल बाजार टाउन हॉल मार्केट में सैकड़ों दुकानें संचालित है यहां पर अलग अलग लाइन है जिनमे से कुछ में उचित लाइट प्रबंधन सुरक्षा कैमरा एवं नालियों के अधूरे निर्माण कार्य पड़े हुए हैं इसको लेकर अपनी बात का मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक रमन सनी गांधी कार्यकारिणी सदस्य मनीष जैन, दीपक कुंदानी रवि अग्रवाल सोशल मीडिया प्रभारी मनोज पटेल सह प्रभारी नयन जैन गणेश कोटवानी प्रदीप चौरसिया उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






