नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में निरंतर हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को उजागर करने वाले पत्रकार पर बनाया जा रहा फर्जी मुकदमे – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में निरंतर हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को उजागर करने वाले पत्रकार पर बनाया जा रहा फर्जी मुकदमे

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में निरंतर हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को उजागर करने वाले पत्रकार पर बनाया जा रहा फर्जी मुकदमे।

आपको बता दें कि दमोह जिले में निरंतर बढ़ते अपराध को अंकुश लगाने के उद्देश्य से पत्रकारों द्वारा निरंतर पुलिस प्रशासन को आईना दिखाया जा रहा है और इसके बावजूद भी दमोह जिले में अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं लिया जा रहा जिसकी खबरें आए दिन कुछ पत्रकारों द्वारा उठाई जा रही हैं जिन्हें दमोह पुलिस द्वारा अब टारगेट कर उनके ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं ताजा मामला बीते कल का है जहां पर एक व्यापारी के साथ टॉकीज चौराहे के दस्यु सरगना ढोल चौरसिया द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट की गई उसकी दुकान पर जाकर बीच-बचाव के दौरान पत्रकार को आई चोट के बावजूद भी पत्रकार के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया जबकि पत्रकार द्वारा उस घटना को कवर किया और घटना को रोकने एवं घटना कहीं बड़ा रूप ना ले ले इस उद्देश से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया जिस पर पुलिस कंट्रोल द्वारा पुलिस तो आई लेकिन पुलिस के सामने ही बदमाश व्यापारी को गाली गलौज करते रहे उसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना कर दोनों को कंप्रोमाइज कराने में लगी रही

लेकिन घटना व्यापारी के साथ हुई थी और गवाह पत्रकार था जो दमोह में हो रहे अपराधों पर निरंतर अपनी रिपोर्ट द्वारा जनता को बता रहा था कि दमोह  में कैसे अपराध बढ़ रहे हैं और अपराध पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा यही वजह थी कि दमोह पुलिस द्वारा बीच-बचाव करने वाले पत्रकार पर भी एफ आई आर दर्ज कर ली गई जबकि पत्रकार अधिनियम के अंतर्गत पहले जांच की जानी चाहिए उसके पश्चात पत्रकार के ऊपर f.i.r. की जा सकती है लेकिन नियमों को ताक पर रखकर दमोह पुलिस द्वारा पत्रकार पर ही f.i.r. कर दी गई और बदमाशों पर भी वही धाराएं लगाई गई जो पत्रकार के ऊपर लगाई गई इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस द्वारा कंप्रोमाइज कर f.i.r. ना लिखाई जाने के कारण दोनों पर एक सा मुकदमा कायम किया गया ताकि अदालत में कंप्रोमाइज हो जाए। आज दमोह एसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर f.i.r. रद्द करने की मांग की गई साथ ही सागर कमिश्नर और आईजी को भी लिखित आवेदन दिया गया। भले ही मामला छोटा सा है लेकिन मामला फर्जी है 323 506 294 34 यह धाराएं कोई बड़ी धाराएं नहीं है लेकिन प्रशासन का रवैया किस प्रकार से है । यह सच्चाई सामने आनी चाहिए। युवा पत्रकार कल्याण संघ द्वारा कल आईजी कमिश्नर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें अगर पत्रकार को ऐसे ही बेवजह फंसाने का प्रयास किया गया तो उसकी जिम्मेदारी संपूर्ण जिला प्रशासन की होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now