दमोह में फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन छात्राओं की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह में फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन छात्राओं की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी।
दमोह. फूड प्वाइजनिंग की वजह से करीब 1 दर्जन से अधिक छात्राओं को दमोह जिला अस्पताल में रविवार रात्रि करीब 9:30 बजे इलाज के लिए भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं. वार्डन दीप्ति चौबे व सहायक वार्डन मालती भी जिला अस्पताल पहुंची और छात्राओं को इलाज मुहैया कराया. यहां जिला अस्पताल में डॉक्टर गौरव मौर्य, डॉक्टर रोहित जैन और जिला अस्पताल स्टाफ ने सभी का इलाज कर वार्डों में भर्ती किया है.

जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय टोरी का यह मामला है. जिसमें भारती गौंड 16, क्रष्णा लोधी 16 वर्ष, हेमलता गौंड 15 वर्ष, कल्पना लोधी 13 वर्ष, कुददन गौंड 13 वर्ष, कामिनी गौंड 13 वर्ष, तुलसा अहिरवार 12 वर्ष, अभिलाषा अहिरवार 12 वर्ष, महक लोधी 14 वर्ष, हेमलता लोधी 18 वर्ष, स्वाति अठया 11 वर्ष, प्रियंका लोधी 11 वर्ष और भी छात्राओं को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जारी है बतलाया गया है कि कक्षा छठवीं और 12वीं तक की छात्राएं इस हॉस्टल में रहवास कर अध्ययनरत हैं. डॉक्टर रोहित जैन ने बताया कि इन सभी में 1छात्रा की हालत खराब है, बाकी सभी की सामान्य हालत है. कक्षा आठवीं की छात्रा प्रियंका लोधी ने वार्डन और सहायक वार्डन पर सामने ही आरोप लगाए.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






