नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयंत मलैया के 75 वें जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ पहुंचे कई मंत्री और विधायक। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जयंत मलैया के 75 वें जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ पहुंचे कई मंत्री और विधायक। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह ,जिले के लाडले एवं लोकप्रिय नेता जयंत कुमार मलैया जी के 75 वें जन्मदिन पर उनके साथी मित्रों एवं उनके प्रशंसकों द्वारा पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया का 75 वें जन्म दिवस के कार्यक्रम को दमोह जिले की जनता ने अपनी उपस्थिति देकर अपना प्यार जताया उन्हें अभी तक जो स्नेह ओर प्यार दिया है वह आज भी बरकरार दिखाई दिया उनके जन्मदिवस पर जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तो प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के साथ दमोह पहुंचे और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ताई जैसे कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ईश्वर से जयंत कुमार मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जयंत कुमार मलैया जी के 75 वें जन्मदिवस पर एकलव्य विश्वविद्यालय मैं हुए इस कार्यक्रम में जयंत कुमार मलैया जी से जुड़ी यादें ताजा करने के उद्देश्य से यहां पर जयंत कुमार मलैया जी की एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई जिसे जनता ने देखा और उन्हें भी जयंत कुमार मलैया जी के साथ बिताए पल याद आए होंगे क्योंकि उन छाया चित्रों में कई फोटो में उनके पुराने साथी और नए साथी भी नजर आ रहे थे हर व्यक्ति अपनी फोटो ढूंढता दिखाई दे रहा था कि मैं भी कभी जयंत भैया के साथ कई कार्यक्रमों में रहा हूं यही वजह थी कि प्रदर्शनी देखने में जनता का काफी रुझान देखा गया। कार्यक्रम में जयंत कुमार मलैया जी के साथी रहे हमारे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध नेता गढ़ाकोटा विधायक एवं मंत्री पंडित गोपाल भार्गव ने भी जयंत कुमार मलैया जी के साथ बिताए गए 50 वर्षों के अनुभव साझा किए और जयंत कुमार मलैया को दीर्घायु का आशीर्वाद एवं ईश्वर से प्रार्थना करने की बात कही तो साथ में अपनी भाभी समान सुधा मलैया जी से भी एक वचन लिया की आप यूं ही भैया का साथ देते रहना।

हमारे मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता और देश की राजनीति में सक्रिय नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मंच पर पहुंचे और जयंत कुमार मलैया जी के साथ बिताए पलों को याद किया और जाने लगे तो भाभी जी सुधा मलैया की रिक्वेस्ट पर उन्होंने गाना गाया। जयंत कुमार मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया को डेडीकेट करते हुए मां तू कितनी अच्छी है लोकप्रिय गाना गाया और भाभी सुधा मलैया की तारीफ मैं कहा कि हर कामयाब व्यक्ति के पीछे औरत का हाथ होता है यह बात स्पष्ट है आप इसी तरह भैया के साथ मिलकर रहें और आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहे। शिवराज सिंह चौहान जी ने भी जयंत कुमार मलैया जी के साथ बिताए हुए पलों को याद किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now