नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के गौ सेवक सांसद के क्षेत्र में नहीं रुक रही गौकशी। गाय काटने ले जा रहे कसाईयों का वीडियो वायरल। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के गौ सेवक सांसद के क्षेत्र में नहीं रुक रही गौकशी। गाय काटने ले जा रहे कसाईयों का वीडियो वायरल। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के गौ सेवक सांसद के क्षेत्र में नहीं रुक रही गौकशी। गाय काटने ले जा रहे कसाईयों का वीडियो वायरल। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह जिले में दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल जो कि गौ सेवक के तौर पर जाने जाते हैं और उनके ही चुनावी क्षेत्र दमोह संसदीय क्षेत्र में कसाईयों द्वारा गौकशी की जा रही है जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल गौ सेवा के लिए जाने जाते हैं और इनके द्वारा दमोह सांसद बंगले पर गौ सेवा के लिए कई गाय पाली गई हैं जिन्हें भोजन कराए बगैर दमोह सांसद घर से नहीं निकलते दमोह सांसद द्वारा जरारूधाम में

एक विशाल गौशाला भी इनके द्वारा निर्मित करवाई गई है जिसे जनता का भी भरपूर सहयोग मिलता है और जब भी दमोह सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में आते हैं तो जरारू धाम गौशाला जाना नहीं भूलते।

लेकिन इन दिनों दमोह में गौकशी चरम सीमा पर हो रही है और गौ तस्करों को पुलिस का जरा सा भी खौफ देखने को नहीं मिल रहा यही वजह है कि रात में कई गौ तस्कर अपनी अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकलते हैं और रास्ते में जो भी गाय मिलती है उसे मोटरसाइकिल से हांकते हुए अपने कूचर खाने ले जाते हैं और गौ हत्या कर उसे बेच देते हैं गौ काटे जाने के कारण ही पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलता।

 

पिछले 15-20 दिन पहले दमोह कोतवाली पुलिस ने दमोह की कसाई मंडी में औचक निरीक्षण किया था ताकि गौ तस्करों में पुलिस का खौफ पैदा किया जा सके लेकिन पुलिस को तथा बताते हुए गौ तस्कर आज भी गौ तस्करी लगातार कर रहे हैं। कई गौ तस्करों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद 151की कार्यवाही भी की गई लेकिन पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई ना होने के कारण आज गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि वह खुलेआम गाय को हांकते हुए ले जाते हैं और गौकशी करते हैं। अब समाचार सामने आने के बाद देखना होगा गौ भक्त दमोह सांसद इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और पुलिस पर क्या दबाव बनाते हैं ताकि दमोह में हो रही गौकशी पर अंकुश लग सके

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now